छत्तीसगढ़

CG : SDM के आश्वासन के बाद बघेल, सिंहदेव समेत कांग्रेसियों ने खत्म किया धरना …

रायपुर। उत्तर छत्तीसगढ़ में बीते तीन दिनों से चली कांग्रेस के हल्ला बोल का प्रभावी असर देखने को मिला। अब से कुछ देर पहले धरना स्थल पर एसडीएम पहुंची और कांग्रेस के तीन मांग को पूरा करने सहमति जताई। एसडीएम ने आमरण अनशन समाप्त करने पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव व पीसीसी चेयरमैन दीपक बैज से अनुरोध किया। कार्यकर्ताओें की सहमति के बाद सिंहदेव व बैज ने नारियल पानी पीकर आमरण अनशन समाप्त किया। इसके साथ ही बीते तीन दिनों से चली आ रही इस सियासी हलचल का पटाक्षेप हो गया है। Also Read – बीजेपी नेता शिवप्रकाश और CM साय की मुलाकात हुई बता दें, मंगलवार देर रात एसडीएम और पुलिस अफसर धरना स्थल पर पहुंचे और भूख हड़ताल खत्म कराने मान मनौव्वल करते रहे। इस बीच देर रात पुलिस ने काउंटर एफआईआर दर्ज कर लिया है। कांग्रेस का एक मांग पुलिस प्रशासन ने पूरा कर दिया है। दूसरे पक्ष के खिलाफ पुलिस ने काउंटर एफआईआर दर्ज कर ली है। पूर्व डिप्टी सीएम सिंहदेव व पीसीसी चेयरमैन दीपक बैज ने जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी के खिलाफ लगाए गए आर्म्स एक्ट हटाने और इस पूरे मामले में एक पक्षीय कार्रवाई करने वाले टीआई को निलंबित करने की मांग पर अड़े हुए थे। कांग्रेस नेताओं का गुस्सा शांत करने और आंदोलन को खत्म कराने के लिए मंगलवार देर रात सूरजपुर एसडीएम शिवानी जायसवाल व सूरजपुर जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धरना स्थल पर पहुंचे। कांग्रेस के दोनों नेताओं की पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में अफसरों से सीधी बात हुई। पूरी बातचीत धरना स्थल पर बैठी भीड़ के सामने हुई। सिंहदेव व बैज ने दोटूक कहा, जब तक आर्म्स एक्ट नहीं हटाई जाती और गड़बड़ी करने वाले टीआई को निलंबित नहीं किया जाता, धरना यूं ही चलते रहेगा।

kgnews

Recent Posts

CG : कोर्ट परिसर में दिया तीन तलाक, पत्नी पहुंची थाने उधर पति फरार …

CG : कोर्ट परिसर में दिया तीन तलाक, पत्नी पहुंची थाने उधर पति फरार …

बिलासपुर। फैमिली कोर्ट परिसर के सामने एक पति द्वारा अपनी पत्नी को सरेराह तीन बार…

28 seconds ago
राजनांदगांव : ट्रांसपोर्ट नगर में मूलभूत सुविधा नहीं पानी-सफाई का भी अभाव हो रहा…

राजनांदगांव : ट्रांसपोर्ट नगर में मूलभूत सुविधा नहीं पानी-सफाई का भी अभाव हो रहा…

राजनांदगांव | ट्रांसपोर्ट नगर में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। जिसकी वजह से ट्रांसपोर्टर और…

4 minutes ago
राजनांदगांव : लखोली स्कूल मैदान में समस्या निवारण शिविर आज…

राजनांदगांव : लखोली स्कूल मैदान में समस्या निवारण शिविर आज…

राजनांदगांव | सुशासन तिहार अंतर्गत जनता की समस्या का समाधान करने तथा शासन की योजनाओं…

20 minutes ago
राजनांदगांव : कलेक्ट्रेट में नौकरी लगाने का झांसा देकर 2.60 लाख की ठगी…

राजनांदगांव : कलेक्ट्रेट में नौकरी लगाने का झांसा देकर 2.60 लाख की ठगी…

राजनांदगांव , कलेक्ट्रेट में कम्प्यूटर ऑपरेटर की नौकरी लगाने का झांसा देकर ठगी करने वाले…

29 minutes ago
ट्विशा केस में रिटायर्ड जज गिरिबाला को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत की रद्द

ट्विशा केस में रिटायर्ड जज गिरिबाला को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत की रद्द

भोपाल  भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह पर…

31 minutes ago
राजनांदगांव : पुष्पवाटिका के तालाब में गंदगी फैलती जा रही, सफाई होनी चाहिए…

राजनांदगांव : पुष्पवाटिका के तालाब में गंदगी फैलती जा रही, सफाई होनी चाहिए…

राजनांदगांव| पुष्पवाटिका के तालाब में लगातार गंदगी बढ़्ती जा रही है। तालाब का बड़ा हिस्सा…

33 minutes ago