भिलाईनगर । स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय (एसवीटीयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 से विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट (ABC) आईडी और APAAR आईडी अनिवार्य कर दी है। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि वैध ABC आईडी के बिना किसी भी छात्र-छात्रा को संबंधित पाठ्यक्रम में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विश्वविद्यालय ने सभी संबद्ध कॉलेजों के प्राचार्यों को निर्देश दिए हैं कि प्रवेश के तुरंत बाद विद्यार्थियों को प्राथमिकता के आधार पर ABC आईडी बनवाने के लिए जागरूक करें। जिन छात्रों ने अभी तक आईडी नहीं बनाई है, उन्हें पाठ्यक्रम शुरू होने से पहले इसे बनाकर अपडेट करना होगा। प्रवेश फॉर्म में भी सही ABC आईडी दर्ज करना अनिवार्य होगा।
विश्वविद्यालय ने कहा है कि बिना वैध ABC और APAAR आईडी के किसी भी विद्यार्थी का प्रवेश पूर्ण नहीं माना जाएगा। ऐसी स्थिति में होने वाली असुविधा की जिम्मेदारी संबंधित संस्था और छात्र की होगी। विद्यार्थी प्रवेश फॉर्म भरने से पहले ABC पोर्टल पर जाकर अपनी आईडी बना सकते हैं। इसके लिए हेल्पलाइन और ई-मेल सहायता की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के तहत लागू एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट व्यवस्था विद्यार्थियों के शैक्षणिक क्रेडिट का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करती है। इससे भविष्य में क्रेडिट ट्रांसफर, मल्टीपल एंट्री-एग्जिट और विभिन्न संस्थानों में पढ़ाई जारी रखने जैसी सुविधाएं आसान हो जाती हैं। विश्वविद्यालय के इस निर्णय का उद्देश्य प्रवेश प्रक्रिया को डिजिटल और पारदर्शी बनाना है।
भोपाल मध्यप्रदेश के उभरते एथलीटों के लिए सोमवार से अपनी प्रतिभा साबित करने का महत्वपूर्ण…
रायपुर किचन गार्डन से आत्मनिर्भर बन रहीं बिहान की दीदियां घरों की बाड़ी (किचन गार्डन)…
रायपुर कभी हाथों में हथियार उठाने वाले 25 आत्मसमर्पित युवाओं ने अब खेती, पशुपालन और…
रायपुर धमतरी के सत्यांशु ने स्वीडन में लहराया तिरंगा मन में दृढ़ संकल्प, कठिन परिश्रम…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में रविवार को भोपाल से सटे ऐतिहासिक गांव…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित सीएम हेल्पलाइन प्रदेशवासियों की समस्याओं के…