CG : कार के सनरूफ से निकल युवती ने की स्टंटबाजी, बिलासपुर पुलिस लें संज्ञान में …
बिलासपुर। बिलासपुर में एक बार फिर स्टंटबाजी का खतरनाक वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियो में एक युवती चलती कार के सनरूफ से बाहर निकलकर स्टंट करती नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो तिफरा ओवरब्रिज के पास का है। वीडियो सामने आने के बाद सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर फिर सवाल खड़े हो गए हैं। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कार तेज रफ्तार से सड़क पर दौड़ रही है। इसी दौरान कार के सनरूफ से बाहर निकलकर एक युवती स्टंट करती दिखाई दे रही है। युवती का यह करतब न सिर्फ उसकी खुद की जान के लिए खतरा बन सकता था, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों के लिए भी जोखिम पैदा कर सकता था। स्टंट का यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोगों ने इसे लापरवाही बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। बिलासपुर समेत प्रदेश के कई शहरों में पुलिस लगातार स्टंटबाजों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसके बावजूद युवाओं में सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने और रील बनाने के लिए खतरनाक स्टंट करने का जुनून कम होता नजर नहीं आ रहा है।
मुख्य अतिथि होंगे दयाल दास बघेल शासकीय एवं निजी संस्थाओं, सामाजिक संगठनों, शिक्षण संस्थानोंतथा आम…
ओएसडी कमलोचन कश्यप, कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने किया शुभारंभ दंतेवाड़ा,…
दंतेवाड़ा जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने दिया नवजात को नया जीवन दंतेवाड़ा, जीवन और मृत्यु के…
टूल इंजीनियरिंग एवं डिजिटल मैन्युफैक्चरिंग हेतु 25 जून तथा कन्वेंशनल एवं सीएनसी मशीनिस्ट के लिए…
आयुष्मान, पीएम आवास, पीएम सूर्यघर सहित विभिन्न योजनाओं के लिए होगा पंजीयन, नागरिकों से अधिकाधिक…
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जिले में आधार सेवाओं को और अधिक सुदृढ़, पारदर्शी एवं सुगम बनाने के उद्देश्य…