छत्तीसगढ़

CG : अधिकारियों को झांकियों, निर्माण कार्यों और जनशिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश…

गरियाबंद । कलेक्टर बीएस उइके ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लेकर जिले में संचालित शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने कहा कि विभागीय कार्याें के साथ-साथ आगामी 1 फरवरी से आयोजित होने वाले राजिम कुंभ कल्प मेला के तैयारियों पर संबंधित अधिकारी ध्यान दे। राजिम कुंभ कल्प मेला में लाखों श्रध्दालुओं एवं दर्शनार्थी पहुँचते है। इसका समय पर भी अधिकारी सुनिश्चित करें। इसी तरह सोमवार 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा।

जिसमें विभिन्न विभागों के समन्वय से झांकियाँ निकाली जाएगी, इसके लिए समय से पूर्व झांकियों का निर्माण कर लिया जाए। आगामी समय में कलेक्टर कान्फ्रेंस आयोजित होने वाला है। इसके लिए विभागीय अधिकारी फार्मेट में एजेंडा अनुसार जानकारी अपडेट करें। जहाँ कहीं कमी है, उसे सुधार कर जानकारी कलेक्टर कार्यालय में प्रेषित करें।

कलेक्टर ने सीएम जनदर्शन, टीएल, समय-सीमा की बैठक, कलेक्टर जनदर्शन, सीपी-ग्राम, जनशिकायत सहित अन्य उच्च कार्यालयों से प्राप्त शिकायतें एवं समस्याओं का नियमानुसार यथाशिघ्र निराकरण कर जानकारी अपडेट करें। इनकी ऑनलाईन मॉनिटरिंग शासन स्तर पर नियमित तौर की जा रही है।

इसके अलावा उन्होंने जिले में चल रहे विभिन्न विभागों के पूर्ण-अपूर्ण प्रगतिरत् कार्याें की जानकारी लेते हुए निर्माण कार्यों को शिघ्र प्रारंभ एवं पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने नगरीय निकाय के अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा कि शहर के अन्दर कहीं भी पेयजल के लिए पाईप-लाईन नाली के तरफ से न ले। यदि ऐसे कोई पाईप-लाईन नाली के तरफ से गया है। तो उसे हटाना सुनिश्चित कराये।

kgnews

Recent Posts

मध्यप्रदेश CMO में बड़ा फेरबदल तय, कई अफसरों की वापसी और 15 अधिकारियों के ट्रांसफर की तैयारी

मध्यप्रदेश CMO में बड़ा फेरबदल तय, कई अफसरों की वापसी और 15 अधिकारियों के ट्रांसफर की तैयारी

भोपाल  मध्यप्रदेश के 3 प्रमुख सचिव (पीएस), 2 संभागायुक्त और 10 कलेलटरों पर तबादले की…

10 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 2036 पौधों के वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 2036 पौधों के वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

रायपुर.  अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर 23 जून को छत्तीसगढ़ में खेल और पर्यावरण…

10 hours ago
उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने सड़क डामरीकरण का कार्य प्रारंभ कराया

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने सड़क डामरीकरण का कार्य प्रारंभ कराया

रायपुर.  प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज…

10 hours ago
सीएसआईडीसी संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न

सीएसआईडीसी संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न

रायपुर.  छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (सीएसआईडीसी) की 161वीं संचालक मंडल बैठक आज सोमवार…

11 hours ago
निर्माण और जन सुविधाएं विकसित करने के कार्यों को गति देने सक्रियता से करें मॉनिटरिंग – शंगीता आर

निर्माण और जन सुविधाएं विकसित करने के कार्यों को गति देने सक्रियता से करें मॉनिटरिंग – शंगीता आर

रायपुर.  नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव शंगीता आर. ने नगरीय निकायों के कार्यों…

11 hours ago