छत्तीसगढ़

CG : अधिकारी के पारिवारिक विवाद में कूदा फर्जी पत्रकार, मोबाइल लेकर फरार …

रायपुर। रायपुर में एक उपअभियंता ने आरोप लगाया है कि पारिवारिक विवाद से जुड़ी काउंसलिंग के दौरान उन्हें सुनियोजित तरीके से जाल में फंसाकर उनका मोबाइल छीन लिया गया। पीड़ित गौरव साहू बेमेतरा जिले के साजा जल संसाधन विभाग में उपअभियंता के पद पर पदस्थ हैं। उन्होंने इस संबंध में तेलीबांधा थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार गौरव साहू और उनकी पत्नी अंजली साहू के बीच पारिवारिक विवाद को लेकर महिला थाना रायपुर में काउंसलिंग चल रही थी। गौरव का कहना है कि उन्होंने काउंसलिंग के दौरान पत्नी के खिलाफ कुछ सबूत होने की बात कही थी। इसके बाद 16 दिसंबर 2025 को एक अज्ञात नंबर से फोन आया, जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को एक न्यूज पोर्टल का पत्रकार बताया और जरूरी चर्चा के लिए अकेले मिलने को कहा।

मुलाकात के लिए स्थान तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित कोटियार्ड मैरियट होटल के पास तय किया गया था। गौरव अपने मित्र अनिमेष पांडेय के साथ वहां पहुंचे। उनके अनुसार दो युवकों ने उनसे मुलाकात की, जिनमें से एक उन्हें अंधेरे स्थान की ओर ले गया। कुछ देर बाद दो अन्य युवक भी वहां पहुंच गए। आरोप है कि आरोपितों ने मोबाइल में मौजूद कथित सबूत देखने के बहाने फोन अपने कब्जे में ले लिया और वापस मांगने पर गाली-गलौज तथा जान से मारने की धमकी देते हुए मोबाइल लेकर फरार हो गए। पीड़ित का मानना है कि मोबाइल में मौजूद कथित सबूत हासिल करने के उद्देश्य से पूरी घटना को योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया गया। मामले में तेलीबांधा थाना पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस कॉल डिटेल, संबंधित मोबाइल नंबरों और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपितों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

kgnews

Recent Posts

“जल संरक्षण के साथ मिल रहा बंपर रोजगार, मोर गांव, मोर तरिया” अभियान से संवर रहे ग्रामीण क्षेत्र

“जल संरक्षण के साथ मिल रहा बंपर रोजगार, मोर गांव, मोर तरिया” अभियान से संवर रहे ग्रामीण क्षेत्र

रायपुर छत्तीसगढ़ शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता वाले जल संरक्षण एवं संवर्धन कार्यों के तहत बिलासपुर…

10 minutes ago
देवी अहिल्याबाई ने सदियों पहले रखी राष्ट्र जागरण की नींव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

देवी अहिल्याबाई ने सदियों पहले रखी राष्ट्र जागरण की नींव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को इंदौर के गांधी हाल में पुण्य श्लोका…

20 minutes ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दुर्ग जिले को दी 739 करोड़ 38 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दुर्ग जिले को दी 739 करोड़ 38 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात

रायपुर  सुशासन केवल योजनाएं बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि सरकार का दायित्व है कि…

25 minutes ago
खरीफ सीजन के लिए खाद-बीज का पर्याप्त भंडारण

खरीफ सीजन के लिए खाद-बीज का पर्याप्त भंडारण

रायपुर  भारत सरकार और राज्य शासन के निर्देशानुसार छत्तीसगढ के कोरबा जिले में खरीफ वर्ष…

30 minutes ago
भोपाल में हुआ ‘पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली’ विषय पर प्रथम राष्ट्रीय सम्मेलन

भोपाल में हुआ ‘पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली’ विषय पर प्रथम राष्ट्रीय सम्मेलन

भोपाल  ‘मेनस्ट्रीमिंग-एलआईएफईः पर्यावरण अनुकूल टिकाऊ शहरी आवासों का निर्माण’ विषय पर प्रथम राष्ट्रीय सम्मेलन भोपाल…

45 minutes ago
वैज्ञानिक आधुनिक कृषि का व्यवहारिक अनुभव किसानों को दे : राज्यपाल पटेल

वैज्ञानिक आधुनिक कृषि का व्यवहारिक अनुभव किसानों को दे : राज्यपाल पटेल

भोपाल राज्यपाल  मंगुभाई पटेल ने कहा है कि वैज्ञानिक आधुनिक कृषि तकनीक का व्यवहारिक अनुभव…

1 hour ago