छत्तीसगढ़

CG : अधीक्षण अभियंता ने जल जीवन मिशन की समीक्षा कर कार्यों को तेजी से संचालित कर शीघ्र पूर्ण करने दिए निर्देश

प्रगति एवं पूर्णता में लापरवाही बरतने वाले सहायक अभियंता तथा उप अभियंता के विरुद्ध होगी अनुशासनात्मक कार्यवाही

जगदलपुर ,अधीक्षण अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग कैलाश मंडरिया द्वारा गुरुवार को बस्तर जिले के अंतर्गत जल जीवन मिशन के कार्यों की विस्तृत समीक्षा कर कार्यों को तेजी के साथ संचालित कर शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने खंड जगदलपुर के अंतर्गत वर्तमान में प्रगतिरत जल प्रदाय योजनाओं को समयबद्ध रूप से चलाए जाने सहित नियमित तौर पर मॉनिटरिंग कर अद्यतन प्रगति लाने तथा नियत समय में पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए। साथ ही धीमी प्रगति वाले कार्यों के विलंब हेतु सम्बन्धित ठेकेदारों को नोटिस जारी करने के साथ ही कार्यों में जल्द अद्यतन प्रगति लाने निर्देशित करने कहा। वहीं कार्यों को तय समय-सीमा में पूर्ण करने के लिए रुचि नहीं रखने वाले ठेकेदारों के विरुद्ध नियमानुसार पेनाल्टी सहित अन्य कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए। अधीक्षण अभियंता ने जल जीवन मिशन के कार्यों में गुणवत्ता के मानकों का अनुपालन करवाने पर ध्यान केंद्रीत किए जाने कहा और सहायक अभियंताओं तथा उप अभियंताओं को निरंतर फील्ड भ्रमण कर कार्यों की मॉनिटरिंग किए जाने के निर्देश दिए। वहीं कार्यों की प्रगति एवं पूर्णता में लापरवाही बरतने वाले सम्बन्धित सहायक अभियंता तथा उप अभियंता के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही किए जाने की चेतावनी दी। उन्होंने हर घर प्रमाणीकरण कार्य में भी फोकस कर प्रगति लाने पर बल दिया और ग्राम पंचायतों से समन्वय स्थापित कर प्रक्रिया पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए। अधीक्षण अभियंता ने ग्रीष्मकालीन पेयजल व्यवस्था हेतु जल प्रदाय योजना, सोलर ड्यूल पंपों तथा हैंडपंप का समुचित संधारण करने निर्देश दिए और सुधार योग्य सोलर ड्यूल पंपों तथा हेंडपंपों का मरम्मत हेतु सघन अभियान चलाये जाने कहा। उन्होंने उक्त मरम्मत अभियान की नियमित मॉनिटरिंग किये जाने के निर्देश भी दिए। बैठक में कार्यपालन अभियंता जगदलपुर खण्ड एचएस मरकाम सहित जिले में पदस्थ सभी एसडीओ एवं उप अभियंता और जल जीवन मिशन से जुड़े अन्य अमला मौजूद रहे।

kgnews

Recent Posts

CG Deputy CM साव का कांग्रेस पर हमला, बोले- UCC पर फैला रही दुष्प्रचार; आदिवासी परंपराएं रहेंगी सुरक्षित

CG Deputy CM साव का कांग्रेस पर हमला, बोले- UCC पर फैला रही दुष्प्रचार; आदिवासी परंपराएं रहेंगी सुरक्षित

रायपुर. भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रदेश में समान नागरिक संहिता याने UCC लागू करने…

9 hours ago
Kawardha के सरकारी स्कूल में शराब पीते पकड़ा गया शिक्षक, DEO ने जांच के दिए निर्देश

Kawardha के सरकारी स्कूल में शराब पीते पकड़ा गया शिक्षक, DEO ने जांच के दिए निर्देश

कवर्धा. कवर्धा जिले के पंडरिया विकासखंड से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने…

10 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर की महिलाएं बनेंगी ‘ड्रोन दीदी’

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर की महिलाएं बनेंगी ‘ड्रोन दीदी’

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और कृषि में आधुनिक…

12 hours ago
Dongargarh परिक्रमा पथ भूमि अधिग्रहण मामले में कलेक्टर को सुनवाई के निर्देश, बिलासपुर हाईकोर्ट का आदेश

Dongargarh परिक्रमा पथ भूमि अधिग्रहण मामले में कलेक्टर को सुनवाई के निर्देश, बिलासपुर हाईकोर्ट का आदेश

बिलासपुर. हाईकोर्ट में डोंगरगढ़ के बहुचर्चित परिक्रमा पथ निर्माण मामले में सुनवाई हुई. कोर्ट ने…

12 hours ago
आवास निर्माण तक सीमित रहा मंडल अब अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में भी प्रदेश के विकास को देगा नई गति : मुख्यमंत्री साय

आवास निर्माण तक सीमित रहा मंडल अब अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में भी प्रदेश के विकास को देगा नई गति : मुख्यमंत्री साय

आवास निर्माण तक सीमित रहा मंडल अब अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में भी प्रदेश के…

12 hours ago