छत्तीसगढ़

CG : अवैध धान परिवहन पर खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 730 बोरी अवैध धान जब्त,

बलरामपुर. छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के धनवार बॉर्डर स्थित अंतरराज्यीय चेक पोस्ट पर कृषि और खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बड़ी कार्रवाई की है. विभागीय अधिकारियों ने जांच के दौरान उत्तर प्रदेश से छत्तीसगढ़ की ओर आ रहे एक ट्रक को 730 बोरी अवैध धान के साथ पकड़ा है, जो बिना किसी वैध दस्तावेज के धान का परिवहन कर रहे थे. खाद्य विभाग की टीम ने धान को जब्त कर ट्रक को सीज कर दिया है. 

बता दें, प्रदेश में 14 नवंबर से धान की सरकारी खरीदी प्रक्रिया शुरू होने वाली है, इससे पहले प्रशासन राज्य में अवैध धान के परिवहन पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है. कलेक्टर ने इस मामले में सख्ती बरतते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को अवैध धान के परिवहन पर रोक लगाने के लिए कड़े निर्देश दिए हैं, ताकि धान की खरीदी प्रक्रिया में कोई गड़बड़ी न हो और किसानों को उनका पूरा हक मिल सके. बीते कुछ दिनों में इस क्षेत्र में पहले भी अवैध धान के परिवहन की घटनाएं सामने आई हैं. हाल ही में एक पिकअप ट्रक से भी अवैध धान की बड़ी खेप पकड़ी गई थी.

kgnews

Recent Posts

CG में जिंदा कोटवार को मृत बताकर हटाया गया, हाईकोर्ट ने आदेश किया रद्द

CG में जिंदा कोटवार को मृत बताकर हटाया गया, हाईकोर्ट ने आदेश किया रद्द

बिलासपुर. सरकारी तंत्र की लापरवाही का मामला सामने आया है. जीवित व्यक्ति को सरकारी रिकार्ड…

4 hours ago
डिप्टी CM साव का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- NEET और स्मार्ट मीटर के बहाने फैलाई जा रही अराजकता

डिप्टी CM साव का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- NEET और स्मार्ट मीटर के बहाने फैलाई जा रही अराजकता

रायपुर. छत्तीसगढ़ की सियासत में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है. उपमुख्यमंत्री अरुण…

5 hours ago
CG के बीजेपी विधायक का कांग्रेस पर निशाना, बोले- ‘भारत माता की जय नहीं बोलना तो चीन-इटली चले जाएं’

CG के बीजेपी विधायक का कांग्रेस पर निशाना, बोले- ‘भारत माता की जय नहीं बोलना तो चीन-इटली चले जाएं’

रायपुर. संसद के मानसून सत्र के पहले ही दिन केंद्र सरकार राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’…

6 hours ago
आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान

आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान

आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान बायोमेट्रिक आधारित प्री-ऑथराइजेशन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर…

6 hours ago
रामनामी परंपरा की गाथा को राष्ट्रीय सम्मान, छत्तीसगढ़ी संस्कृति का बढ़ा गौरव

रामनामी परंपरा की गाथा को राष्ट्रीय सम्मान, छत्तीसगढ़ी संस्कृति का बढ़ा गौरव

रामनामी परंपरा की गाथा को राष्ट्रीय सम्मान, छत्तीसगढ़ी संस्कृति का बढ़ा गौरव 72वें राष्ट्रीय फिल्म…

6 hours ago
CG में हेडमास्टर की हत्या के बाद भड़की हिंसा, आरोपियों के घरों में लगाई आग, गांव में तनाव

CG में हेडमास्टर की हत्या के बाद भड़की हिंसा, आरोपियों के घरों में लगाई आग, गांव में तनाव

बलरामपुर. छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के घमनी गांव में हेडमास्टर की हत्या के बाद इलाके…

7 hours ago