छत्तीसगढ़

CG : अवैध शराब के साथ पिकअप वाहन जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में शराब तस्करी मामले में आरोपियों को पकड़ने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने MP के बिजुरी से मुख्य आरोपी सहित तीन को गिरफ्तार किया है। साथ ही तस्करी के दौरान रेकी और पायलेटिंग के लिए प्रयुक्त कार को भी जब्त किया है। सभी आरोपी अंबिकापुर जिले के रहने वाले हैं। दरअसल, गुरुवार को पुलिस ने मरवाही में पेट्रोलिंग के दौरान एक संदिग्ध पिकअप वाहन को जब्त किया था। वाहन में लगभग 1420 लीटर अंग्रेजी ब्रांडेड शराब थी। इस दौरान रात के अंधेरे का फायदा उठाकर सभी आरोपी भाग गए थे। इसके बाद मरवाही पुलिस और साइबर सेल की टीम ने तस्करों की तलाश शुरू की।

72 घंटे के अंदर पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित 2 सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी काफी पुराने शराब तस्कर हैं। फिलहाल इनका सरगना एमपी में ठेके चला रहा था। साथ ही तीन शराब भट्टियों का भी संचालन कर रहा था। पुलिस के अनुसार यह अंतरराज्यीय शराब तस्करी का सरगना मध्य प्रदेश के बिजुरी भट्ठी से जुड़ा है। जांच के दौरान पिकअप वाहन में मिले दस्तावेजों के आधार पर टीम मध्यप्रदेश पहुंची। जानकारी मिली कि एमपी के शहडोल वेयर हाउस से माल लोड कर दो अलग-अलग वाहनों में ये तस्कर शराब ले जा रहे थे। इसमें से एक लोडेड वाहन 407 ट्रक तो अपने नीयत स्थान बिजुरी के भट्ठी पहुंचा। हालांकि दूसरा पिकअप वाहन भट्ठी संचालक राजनारायण जायसवाल के बताए अनुसार छत्तीसगढ़ एंट्री कराकर सरगुजा की ओर भेजे जाने का प्लान था, जिसे मरवाही पुलिस ने पहले ही पकड़ लिया।पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

kgnews

Recent Posts

CG : कोयलीबेड़ा के बड़ेझारकट्टा एनीकट निर्माण के लिए 7.68 करोड़ रुपये स्वीकृत …

CG : कोयलीबेड़ा के बड़ेझारकट्टा एनीकट निर्माण के लिए 7.68 करोड़ रुपये स्वीकृत …

रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा कांकेर जिले के विकासखण्ड-कोयलीबेड़ा के बड़ेझारकट्टा एनीकट…

54 seconds ago
CG : राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत संविदा भर्ती के पात्र-अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी …

CG : राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत संविदा भर्ती के पात्र-अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी …

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : कार्यालय जिला पंचायत गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में स्वीकृत…

10 minutes ago
CG : प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं प्रवेश हेतु 5 अगस्त तक चलेगी काउंसलिंग …

CG : प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं प्रवेश हेतु 5 अगस्त तक चलेगी काउंसलिंग …

चयनित विद्यार्थियों से समय पर उपस्थित होने की अपील गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत…

15 minutes ago
CG : अपर कलेक्टरों के मध्य कार्यों का विभाजन …

CG : अपर कलेक्टरों के मध्य कार्यों का विभाजन …

दुर्ग । कलेक्टर अभिजीत सिंह ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिला कार्यालय में पदस्थ अपर कलेक्टरों…

21 minutes ago
CG : डिप्टी कलेक्टरों के मध्य कार्य विभाजन …

CG : डिप्टी कलेक्टरों के मध्य कार्य विभाजन …

दुर्ग । कलेक्टर अभिजीत सिंह ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिला कार्यालय में डिप्टी कलेक्टरों के…

25 minutes ago