छत्तीसगढ़

CG : प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं प्रवेश हेतु 5 अगस्त तक चलेगी काउंसलिंग …

चयनित विद्यार्थियों से समय पर उपस्थित होने की अपील
 गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु काउंसलिंग प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इस संबंध में कार्यालय कलेक्टर (आदिवासी विकास), जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही द्वारा सूचना जारी की गई है। जारी सूचना के अनुसार, छत्तीसगढ़ राज्य के प्रयास आवासीय विद्यालयों में प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित होने के उपरांत पात्र विद्यार्थियों की सूची विभागीय वेबसाइटhttps://eklavya.cg.nic.in/पर प्रदर्शित कर दी गई है। चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 22 जुलाई से शुरु हो गया है, जो 5 अगस्त 2026 तक चलेगा। काउंसलिंग का आयोजन सूची में आवंटित प्रयास आवासीय विद्यालयों में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा।

          सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग ने सभी चयनित छात्र-छात्राओं एवं उनके पालकों से निर्धारित तिथि एवं स्थान पर आवश्यक मूल दस्तावेजों सहित अनिवार्य रूप से उपस्थित होने की अपील की है। काउंसलिंग के दौरान कक्षा आठवीं में प्रथम श्रेणी (60 प्रतिशत) उत्तीर्ण होने की अंकसूची, अध्ययनरत होने का प्रमाण-पत्र, पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी नक्सल पीड़ित प्रमाण-पत्र, जाति एवं अन्य आरक्षण संबंधी प्रमाण-पत्र तथा विशेष श्रेणी से संबंधित आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। इसके अलावा, काउंसलिंग के उपरांत प्रवेश के लिए पात्र पाए गए विद्यार्थियों को तीन दिवस के भीतर जिला शिक्षा अधिकारी से प्रतिहस्ताक्षरित स्थानांतरण प्रमाण-पत्र (टीसी) तथा जिला चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी सिकल सेल जांच प्रमाण-पत्र संबंधित प्रयास आवासीय विद्यालय में प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। जिला प्रशासन ने अभिभावकों से आग्रह किया है कि वे काउंसलिंग की निर्धारित तिथि का विशेष ध्यान रखें तथा सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय पर उपस्थित होकर अपने बच्चों के प्रवेश की प्रक्रिया पूर्ण कराएं, ताकि पात्र विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आवासीय शिक्षा का लाभ समयबद्ध रूप से मिल सके।

kgnews

Recent Posts

CG Forest Survey: रामसर वेटलैंड पर कोयला कारोबार का संकट, 5 किमी दायरे में 2 कोल वाशरी और 9 कोल डिपो

CG Forest Survey: रामसर वेटलैंड पर कोयला कारोबार का संकट, 5 किमी दायरे में 2 कोल वाशरी और 9 कोल डिपो

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के इकलौते कोपरा रामसर स्थल के आसपास संचालित औद्योगिक गतिविधियों का पहली आधिकारिक…

28 minutes ago
CG : विवाह प्रमाण पत्र प्राप्त कर खुशहाल हुई नई शुरुआत

CG : विवाह प्रमाण पत्र प्राप्त कर खुशहाल हुई नई शुरुआत

सेवा सेतु केन्द्र, खैरागढ़ की त्वरित एवं पारदर्शी सेवा से मिला लाभ रायपुर, शासन की…

29 minutes ago
CG : 27 जुलाई तक कार्य पर नही लौटने पर हड़तालरत अतिथि शिक्षकों की सेवाएं होंगी समाप्त’

CG : 27 जुलाई तक कार्य पर नही लौटने पर हड़तालरत अतिथि शिक्षकों की सेवाएं होंगी समाप्त’

’स्कूल शिक्षा विभाग ने जिला शिक्षा अधिकारियों को जारी किए निर्देश’ रायपुर, स्कूल शिक्षा विभाग…

33 minutes ago
CG : उप मुख्यमंत्री अरुण साव की घोषणा पर अमल, महामाया गेट के लिए 24.53 लाख स्वीकृत

CG : उप मुख्यमंत्री अरुण साव की घोषणा पर अमल, महामाया गेट के लिए 24.53 लाख स्वीकृत

रायपुर. नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने बिलासपुर जिले के तखतपुर नगर पालिका में महामाया…

35 minutes ago
MP में मानसून का डबल अटैक! 3 एक्टिव सिस्टम से अगले 4 दिन झमाझम बारिश, सिवनी में 24 घंटे में 4.9 इंच पानी

MP में मानसून का डबल अटैक! 3 एक्टिव सिस्टम से अगले 4 दिन झमाझम बारिश, सिवनी में 24 घंटे में 4.9 इंच पानी

भोपाल  देश के कई हिस्सों में मानसून का कहर देखने मिल रहा है, तो कई…

38 minutes ago
CG : समाज कल्याण विभाग की पहल से दिव्यांगजनों को मिली बड़ी राहत …

CG : समाज कल्याण विभाग की पहल से दिव्यांगजनों को मिली बड़ी राहत …

मोहला में जिला स्तरीय दिव्यांग प्रमाणीकरण शिविर, 76 दिव्यांगजनों के बने प्रमाण पत्र एवं यूडीआईडी…

1 hour ago