छत्तीसगढ़

CG : आंगनबाड़ी सेवाओं में गुणवत्ता और पारदर्शिता लाने विभागीय कार्यों की गहन समीक्षा

रायपुर,

सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी ने रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के जिलों की ली बैठक
सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी ने रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के जिलों की ली बैठक

महिला एवं बाल विकास विभाग की सचिव शम्मी आबिदी ने आज मंत्रालय महानदी भवन में विभागीय कार्यों की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक ली। बैठक में रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के जिलों की योजनाओं, क्रियान्वयन की प्रगति तथा आंगनबाड़ी केन्द्रों की स्थिति का गहन मूल्यांकन किया गया।

आबिदी ने निर्देशित किया कि सभी जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी ग्रामीण क्षेत्रों में आंगनबाड़ी केन्द्रों का नियमित निरीक्षण करें तथा जमीनी हकीकत का मूल्यांकन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि केन्द्रों में पेयजल, विद्युतीकरण, स्वच्छता, भवन मरम्मत जैसी मूलभूत सुविधाएं समय पर पूरी हों।

आंगनबाड़ी भवनों के स्वीकृत निर्माण कार्यों की स्थिति पर चर्चा करते हुए सचिव ने अपूर्ण कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने और आवश्यकतानुसार मरम्मत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्रों में समय पर बिजली बिल भुगतान पर विशेष जोर देते हुए आकस्मिक व्यय हेतु आबंटित राशि के वित्तीय उपयोग की भी समीक्षा की।

बैठक में प्रधानमंत्री जनमन कार्यक्रम के तहत निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केन्द्रों में बारिश पूर्व सामग्री संग्रहण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, मनरेगा अभिसरण के अंतर्गत भवनों की भौतिक स्थिति पर भी चर्चा की गई।

सचिव आबिदी ने पोषण आहार की जिलेवार उपलब्धता, हितग्राहियों की ई-केवाईसी, आधार मैपिंग जैसे तकनीकी कार्यों को भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप तत्परता से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग के संचालक पी. एल्मा, संचालनालय के वरिष्ठ अधिकारी, सभी जिलों के कार्यक्रम अधिकारी तथा जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी उपस्थित रहे।

kgnews

Recent Posts

बस्तर IG सुन्दरराज पी को चैंबर ऑफ कॉमर्स ने दी सम्मानपूर्ण विदाई, सेवाओं को किया नमन

बस्तर IG सुन्दरराज पी को चैंबर ऑफ कॉमर्स ने दी सम्मानपूर्ण विदाई, सेवाओं को किया नमन

जगदलपुर. बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने आईजी सुन्दरराज पी का सम्मान समारोह आयोजित…

12 hours ago
पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब

पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब

पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब 10 लाख रुपये की फिरौती…

12 hours ago
मध्यप्रदेश में जनजातीय छात्रावास-आश्रम के विद्यार्थियों की शिष्यवृत्ति दरों में बढ़ोतरी

मध्यप्रदेश में जनजातीय छात्रावास-आश्रम के विद्यार्थियों की शिष्यवृत्ति दरों में बढ़ोतरी

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के जनजातीय कार्य विभाग ने वर्ष 2026-27 में छात्रावास एवं आश्रमों में…

12 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का मजबूत आधार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का मजबूत आधार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का…

13 hours ago
कबीर जयंती पर बोले मुख्यमंत्री साय, संत कबीर का संदेश आज भी समाज के लिए प्रासंगिक

कबीर जयंती पर बोले मुख्यमंत्री साय, संत कबीर का संदेश आज भी समाज के लिए प्रासंगिक

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय और कर्नाटक के राज्यपाल  थावरचंद गहलोत आज राजधानी रायपुर के सोनपैरी…

13 hours ago
रायपुर में पुलिस सुरक्षा के बीच प्रशासन की बेदखली कार्रवाई, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

रायपुर में पुलिस सुरक्षा के बीच प्रशासन की बेदखली कार्रवाई, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

रायपुर. महीनों के उहापोह के बाद आखिरकार प्रशासन की माना क्षेत्र स्थित ग्राम नकटी में…

13 hours ago