कोंडागांव। भ्रष्टाचार के खिलाफ ACB-EOW की कार्रवाई लगातार जारी है। कोंडागांव में एसीबी ने नायब तहसीलदार दिनेश सिंह ठाकुर को 15 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। प्रार्थी राधाकृष्ण देवांगन से भूमि को बेजा कब्जा से मुक्त कराने के बदले नायब तहसीलदार ने पैसे की डिमांड की थी।
मिली जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता राधाकृष्ण देवांगन ने अपनी भूमि को कब्जा मुक्त कराने आवेदन दिया था। इस कार्य के बदले में नायब तहसीलदार ठाकुर ने उनसे 15,000 रुपए की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने मामले की जानकारी एसीबी को दी। एसीबी की टीम ने ट्रैप कर नायब तहसीलदार को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। एसीबी की टीम आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
जगदलपुर. बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने आईजी सुन्दरराज पी का सम्मान समारोह आयोजित…
पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब 10 लाख रुपये की फिरौती…
भोपाल मध्यप्रदेश शासन के जनजातीय कार्य विभाग ने वर्ष 2026-27 में छात्रावास एवं आश्रमों में…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत आज राजधानी रायपुर के सोनपैरी…
रायपुर. महीनों के उहापोह के बाद आखिरकार प्रशासन की माना क्षेत्र स्थित ग्राम नकटी में…