CG : आंधी-तूफान के साथ साथ रायपुर में बारिश शुरू …
रायपुर। रायपुर में आज 9 मई को दोपहर बाद मौसम अचानक बदल गया। तेज धूप के बाद आसमान में बादल छा गए और इसके बाद आंधी-तूफान के साथ हल्की बारिश हुई। कुछ समय के लिए तेज हवाएं चलने से शहर के कई इलाकों में धूल भी उड़ती नजर आई। बारिश शुरू होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन आंधी के कारण कुछ जगहों पर सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ। सड़क पर चल रहे वाहन चालकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई जगहों पर लोग बारिश से बचने के लिए दुकानों और शेड का सहारा लेते दिखे। मौसम में आए इस अचानक बदलाव से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले घंटों में भी बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना बनी रह सकती है।
रायपुर रायपुर मौसम केंद्र के मौसम वैज्ञानिक बीके चिंधालोरे ने बताया कि केरल में हर…
भोपाल भोपाल के रवींद्र भवन में सोमवार को मध्यप्रदेश राज्य वक्फ बोर्ड का राज्य स्तरीय…
भोपाल भोपाल के बहुचर्चित त्विषा शर्मा की दहेज हत्या के अपराध में आरोपी सास तथा…
भोपाल भोपाल का राजा भोज एयरपोर्ट "इंटरनेशनल एयरपोर्ट" के रूप में जाना जाता है। पिछले…
रायपुर : बहुप्रतीक्षित माँग पूरा होने से कोरबावासियों को मिलेगा बेहतर आवागमन की सुविधा: मंत्री…
दतिया मध्य प्रदेश में दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है।…