बीजापुर जिले के धुर नक्सल प्रभावित मिरतुर इलाके में जवानों को नुकसान पहुंचाने के मकसद से नक्सलियों ने आईईडी प्लांट किया था। आईईडी की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई है।
पुलिस ने बताया कि बीजापुर जिले के मिरतुर थाना क्षेत्र के डुमरीपालनार से हिरोली के मध्य सड़क पर सुरक्षा बल के जवानों को नुकसान पहुंचाने के मकसद से नक्सलियों ने प्रेशर आईईडी प्लांट की थी। इसकी चपेट में आने एक मजदूर मुन्ना भारती (40) पुत्र श्याम भारती की मौत हो गई। मजदूर मुन्ना भारती गांव छोटे देवड़ा थाना बकावंड जगदलपुर जिला बस्तर का रहने वाला था। वह डुमरीपालनार से गंगालूर की ओर जा रहा था। इसी बीच यह घटना हो गई। मिरतुर थाना में मामले में प्राथमिक दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
रायपुर, अंतर्राराष्ट्रीय योग दिवस केे अवसर पर आज लोकभवन के छत्तीसगढ़ मण्डपम में सामूहिक योगाभ्यास…
मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से जशपुर के मरीज को मिली बड़ी राहतसीएम कैंप कार्यालय…
विश्व को भारत की अमूल्य देन है योग, इसे जन-जन तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी :…
उज्जैन. नर्मदा एक्सप्रेस के जनरल कोच में युवक पर जानलेवा हमला हो गया। कोच के…
अम्बिकापुर/रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अम्बिकापुर के…
जबलपुर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि हम भारत की उस महान योग परंपरा…