छत्तीसगढ़

CG : आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो किसानों की मौत,

बलौदाबाजार। जिले में एक दुखद घटना घटी है. पलारी थाना क्षेत्र के ग्राम कोसमंदी में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो किसानों की मौत हो गई है. घटना की सूचना पर पलारी पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों किसान खेत में काम करने गए थे. इसी दौरान मौसम खराब होते देख दोनों एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए तभी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि आकाशीय बिजली की चपेट में आने वाले दोनों मृतक नंदकुमार निषाद (46 वर्ष) और भोला वर्मा (40 वर्ष) ग्राम गातापार के निवासी थे. फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.

मौसम विभाग आकाशीय बिजली गिरने की पहले ही सूचना दे चूका है. ऐसे मौकों पर लोग अक्सर पानी से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े हो जाते हैं, जो उनके लिए घातक होता है, क्योंकि पेड़ सीधे जमीन से जुड़ा होता है और आकाशीय बिजली गुरुत्वाकर्षण के कारण सीधे पेड़ पर अधिकतर गिरती है. ऐसे मौके पर पेड़ के नीचे नहीं खड़ा होना चाहिए. दो दिन पहले चांपा गांव में भी ऐसी ही घटना हुई थी, जिसमें कोई जनहानि तो नहीं हुई, लेकिन खेत में पेड़ के नीचे बनी झोपड़ी पर बिजली गिर गई और उसमें रखा कृषि उपयोग का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया.

kgnews

Recent Posts

CG : मजदूर की हत्या, पहचान के युवक ने वारदात को दिया अंजाम …

CG : मजदूर की हत्या, पहचान के युवक ने वारदात को दिया अंजाम …

कोरबा। मजदूर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। यह घटना शहर के ओवरब्रिज रेलवे क्रॉसिंग…

3 minutes ago
CG : चरवाहे समेत 3 की मौत, छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली का कहर …

CG : चरवाहे समेत 3 की मौत, छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली का कहर …

सरगुजा । सरगुजा जिले के डुमकी गांव में सोमवार शाम बिजली गिरने से 2 बच्चों…

8 minutes ago
CG : सरोना फ्लाईओवर ब्रिज में ट्रेलर वाहन पलटा …

CG : सरोना फ्लाईओवर ब्रिज में ट्रेलर वाहन पलटा …

रायपुर। सरोना फ्लाईओवर ब्रिज के ऊपर ट्रेलर वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया है। जिससे दुर्ग…

12 minutes ago
CG : आज CM साय रामगढ़ महोत्सव के समापन समारोह में होंगे शामिल …

CG : आज CM साय रामगढ़ महोत्सव के समापन समारोह में होंगे शामिल …

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सरगुजा और रायगढ़ के दौरे पर रहेंगे. सुबह 11 बजे…

25 minutes ago
CG : रायपुर की बस पकड़ने वाला था तस्कर, जगदलपुर बस स्टैंड में गांजा के साथ दबोचा गया …

CG : रायपुर की बस पकड़ने वाला था तस्कर, जगदलपुर बस स्टैंड में गांजा के साथ दबोचा गया …

बस्तर। पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते…

29 minutes ago
CG : इनोवा कार दुर्घटनाग्रस्त, पति और पत्नी घायल …

CG : इनोवा कार दुर्घटनाग्रस्त, पति और पत्नी घायल …

कवर्धा। कबीरधाम जिले के पांडातराई मोड़ स्थित हाफ नदी के पास एक बार फिर बड़ा…

33 minutes ago