CG : आज जेल, कल बेल और परसो फिर वही खेल गाने पर थाने में बनाया रील्स, बदमाश वायरल …

दुर्ग। जिले के उतई थाना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। एनडीपीएस एक्ट के एक आरोपी ने जमानत पर जेल से छूटने के कुछ ही दिनों बाद थाने के अंदर से निकलते हुए भोजपुरी गाने पर रील बनाया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड किया। वीडियो में युवक का अंदाज ऐसा दिख रहा है, जैसे वह किसी बात का रौब दिखा रहा हो। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक हर्ष साहू नाम का यह युवक स्टेशन मरोदा का रहने वाला है और उसकी उम्र करीब 24-25 साल बताई जा रही है। उसे पहले एनडीपीएस एक्ट के मामले में साल 2024 में जेल भेजा गया था, जहां वह करीब 17 महीने तक बंद रहा। कुछ दिन पहले ही वह जमानत पर बाहर आया है।

बताया जा रहा है कि आरोपी को कुछ दिन पहले ही जमानत मिली है। इसके बाद वह उतई थाने पहुंचा था। इसी दौरान उसने थाने के बाहर निकलते हुए भोजपुरी गाने पर एक रील बनाई। इस रील में “आज जेल, कल बेल और परसो फिर वही खेल” गाने पर वीडियो शूट किया गया, और इसे इंस्टाग्राम हैंडल पर अपलोड किया गया। हालांकि पुलिस का कहना है कि युवक कब और किस काम से आया था इसकी जानकारी नहीं है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो 12 अप्रैल को अपलोड की गई है। एक दिन में ही इस वीडियो पर 47.8 हजार व्यू आ चुके हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई है। उतई पुलिस अब युवक की तलाश कर रही है। बदमाशों के द्वारा थाने में आकर इस तरह रील बनाने से कई तरह के सवाल भी खड़े हो रहे हैं।

kgnews

Recent Posts

CG : ANTF का पुनर्गठन, 11 अधिकारियों-कर्मचारियों की नई पदस्थापना …

CG : ANTF का पुनर्गठन, 11 अधिकारियों-कर्मचारियों की नई पदस्थापना …

रायपुर। नशे के कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण और कार्रवाई को और मजबूत बनाने के उद्देश्य…

7 minutes ago
CG : मंदिर हसौद में फिर मर्डर की वारदात …

CG : मंदिर हसौद में फिर मर्डर की वारदात …

रायपुर। दो दिन पहले हुए हत्या के खुलासे के बाद मंदिर हसौद इलाके में आज…

11 minutes ago
CG : भारी विवाद के बाद हुई थी शादी, विवाहिता की संदिग्ध मौत …

CG : भारी विवाद के बाद हुई थी शादी, विवाहिता की संदिग्ध मौत …

बेमेतरा। ग्राम झिरिया में 5 साल के प्रेम प्रसंग और समाज के सामने जयमाला पहनकर…

15 minutes ago
धमतरी : खरीफ सीजन में किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने प्रशासन सजग

धमतरी : खरीफ सीजन में किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने प्रशासन सजग

धमतरी. आगामी खरीफ सीजन को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर एवं निर्धारित…

23 minutes ago
CG : प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को मिली नई गति, जिलों को 2677 करोड़ रुपए से अधिक की राशि जारी …

CG : प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को मिली नई गति, जिलों को 2677 करोड़ रुपए से अधिक की राशि जारी …

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के प्रभावी क्रियान्वयन…

25 minutes ago
प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को मिली नई गति : जिलों को 2677 करोड़ रुपए से अधिक की राशि जारी

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को मिली नई गति : जिलों को 2677 करोड़ रुपए से अधिक की राशि जारी

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को मिली नई गति : जिलों को 2677 करोड़ रुपए से अधिक…

29 minutes ago