CG : किचन में लगी आग, गैस सिलेंडर का पाइप फटने से हुई बड़ी घटना, कई घायल …

बिलासपुर। कतियापारा इलाके में रविवार को एक घर में गैस सिलेंडर के पाइप फटने से आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान किचन में काम कर रहीं 3 महिलाएं झुलस गई हैं। उनके हाथ और चेहरे जल गए हैं। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, अशोक निर्मलकर के घर किचन में खाना बनाते समय अचानक गैस रिसाव शुरू हुआ। देखते ही देखते आग फैल गई। घटना के समय रसोई में मौजूद पूजा निर्मलकर, सरोजिनी निर्मलकर और ममता निर्मलकर आग की चपेट में आकर झुलस गईं। वहीं, आग बुझाने के दौरान अशोक निर्मलकर भी झुलस गए, उनके चेहरे पर चोट आई है।आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

आसपास के लोगों ने तत्काल मदद करते हुए आग पर काबू पाया और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने स्थिति को पूरी तरह नियंत्रित किया और सिलेंडर को सुरक्षित बाहर निकाला। शुरुआती जांच में सामने आया कि सिलेंडर का पाइप फटने और जलने से गैस लीक हुई, जिससे आग भड़की। हादसे में चार लोग झुलसे, लेकिन सभी को शुरुआती इलाज के बाद घर भेज दिया गया। किसी को भी अस्पताल में भर्ती नहीं कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

kgnews

Recent Posts

जबलपुर में ‘हमारे राम’ कार्यक्रम के दौरान मंच पर लगी आग, बड़ा हादसा टला

जबलपुर में ‘हमारे राम’ कार्यक्रम के दौरान मंच पर लगी आग, बड़ा हादसा टला

जबलपुर  शक्ति भवन स्थित तरंग ओडिटोरियम शनिवार की शाम करीब सात बजे उस वक्त अफरा-तफरी…

23 minutes ago
सुशासन तिहार बना लोगों की राहत का जरिया, घर के पास ही सुलझ रहीं समस्याएं

सुशासन तिहार बना लोगों की राहत का जरिया, घर के पास ही सुलझ रहीं समस्याएं

रायपुर. छत्तीसगढ़ शासन की मंशानुरूप अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने और जनता की…

1 hour ago
नदियों के उद्गम स्थलों को स्वच्छ और सुरक्षित रखना हम सभी का कर्तव्य: मंत्री पटेल

नदियों के उद्गम स्थलों को स्वच्छ और सुरक्षित रखना हम सभी का कर्तव्य: मंत्री पटेल

नदियों के उद्गम स्थलों को स्वच्छ और सुरक्षित रखना हम सभी का कर्तव्य: मंत्री पटेल…

1 hour ago
CG के थाने में नाबालिग से अभद्रता पर बड़ा एक्शन, TI और महिला हेड कांस्टेबल सस्पेंड

CG के थाने में नाबालिग से अभद्रता पर बड़ा एक्शन, TI और महिला हेड कांस्टेबल सस्पेंड

राजनांदगांव. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में पुलिस कर्मियों की गंभीर लापरवाही पर एसपी ने सख्त…

2 hours ago
अवैध खनन पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, पूर्व सरपंच समेत 8 लोगों पर 5 करोड़ से ज्यादा का जुर्माना

अवैध खनन पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, पूर्व सरपंच समेत 8 लोगों पर 5 करोड़ से ज्यादा का जुर्माना

पांढुर्ना  पांढर्णा में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए…

3 hours ago
छत्तीसगढ़ की बेटियों का नेशनल बास्केटबॉल में जलवा, स्वर्ण जीतने पर CM साय ने दी बधाई

छत्तीसगढ़ की बेटियों का नेशनल बास्केटबॉल में जलवा, स्वर्ण जीतने पर CM साय ने दी बधाई

रायपुर. छत्तीसगढ़ की बालिका बास्केटबाल टीम ने नेशनल टूर्नामेंट के फाइनल मे शानदार खेल का…

3 hours ago