बिलासपुर। सिरगिट्टी थाना के आरक्षक को आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता पाए जाने पर एसपी रजनेश सिंह ने निलंबित कर दिया है. आरक्षक के खिलाफ सरकंडा सीएसपी प्रारंभिक जांच कर रिपोर्ट पेश करेंगे. रिपोर्ट के आधार पर आरक्षक के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी. पकड़े गए यूपी के खूंखार मवेशी तस्करों से पुलिस आरक्षक का संबंध था और वह उन्हें संरक्षण देता था.
जानकारी के मुताबिक, पकड़े गए यूपी के मवेशी तस्करों से पुलिस आरक्षक बबलू बंजारे का लगातार संपर्क था. उसके ही इशारे पर तस्कर जिले से मवेशी की तस्करी करते थे. बता दें कि मवेशी तस्करी के मामले में सकरी थाने में उक्त आरक्षक के खिलाफ के खिलाफ जुर्म दर्ज हुआ था. मामले में आरक्षक की गिरफ्तारी नहीं की गई थी. आरक्षक लंबे समय से जिला में अवैध कारोबार करने वालों को संरक्षण देने का काम कर रहा था.
कम लागत, दोगुना फायदा: जशपुर के किसान ने गेहूं की खेती से बढ़ाई आमदनी मुख्यमंत्री…
दुर्ग. दुर्ग जिले में साइबर ठगी का जाल अब म्यूल अकाउंट के जरिए संगठित रूप…
मानवता, सेवा और संवेदना का जीवंत केंद्र है सोठी आश्रम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर शासकीय कर्मचारियों को बड़ी राहत वित्त मंत्री ओपी…
भोपाल प्रदेश सरकार अब हर तरह के लैंडयूज में उसके सभी प्रकार का इस्तेमाल और…
उज्जैन धार्मिक नगरी उज्जैन में तकनीक और आस्था आमने-सामने आ गए हैं। यहां एप्पल की…