छत्तीसगढ़

CG : आरक्षक को मिला डॉक्टर की उपाधि, कठोर परिश्रम कर हासिल की सफलता

कोंडागांव। जिले के रक्षित क्रेंद्र में पदस्थ आरक्षक ने न सिर्फ बस्तर जिले का नाम रोशन किया बल्कि दिल्ली तक अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उनकी कठोर परिश्रम का नतीजा है कि आज उन्हें कला, साहित्य और लेखन के क्षेत्र में डॉक्टरेट की मानद उपाधि दी गई। इस उपाधि के साथ ही उनके परिवार के साथ ही पुलिस विभाग में पदस्थ सहयोगियों के द्वारा बधाई देने के लिए तांता लग गया, वहीं इस सफलता के लिए उनके द्वारा कड़ी परिश्रम करने की बात भी कही है। दलित कुर्रे को दिल्ली विश्व मानव अधिकार सुरक्षा आयोग द्वारा लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।

कला साहित्य एवं लेखन के साथ ही समाज सेवा के क्षेत्र में कोंडागांव जिले में आरक्षक के पद पर पदस्थ दलित कुर्रे के कार्यों को लेकर विश्व मानव अधिकार सुरक्षा आयोग दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड देते दलित कुर्रे को डॉक्टर की उपाधि से नवाजा गया। अब दलित कुर्रे अपने नाम के आगे डॉक्टर लगाएंगे।

दलित कुर्रे के कोंडागांव पहुंचने पर मित्रगण, पुलिस विभाग ने हर्ष व्यक्त करते बधाई दी। दलित जब अपने पुलिस अधीक्षक अक्षय कुमार से मिलने पहुंचे तो उन्होंने गर्व महसूस करते बधाई एवं शुभकामनाएं देते दलित कुर्रे को सम्मानित करने की बात कही।

दलित कुर्रे ने बताया कि वे 20 से 25 वर्षों से कला, साहित्य के क्षेत्र में लिखने का काम कर रहे थे, सबसे पहले मध्यप्रदेश में हुए विश्व एड्स दिवस पर एक पत्रिका लिखे, जिसके लिए उन्हें भोपाल बुलाया गया और पत्रिका के लिए प्रमाण पत्र भी दिया गया, इसके अलावा मानव अधिकार पर लिखे पत्रिका के लिए उन्हें अपर कलेक्टर ने अच्छे लेखन के लिए फोन पर बधाई भी दी।

kgnews

Recent Posts

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर की महिलाएं बनेंगी ‘ड्रोन दीदी’

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर की महिलाएं बनेंगी ‘ड्रोन दीदी’

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और कृषि में आधुनिक…

36 minutes ago
Dongargarh परिक्रमा पथ भूमि अधिग्रहण मामले में कलेक्टर को सुनवाई के निर्देश, बिलासपुर हाईकोर्ट का आदेश

Dongargarh परिक्रमा पथ भूमि अधिग्रहण मामले में कलेक्टर को सुनवाई के निर्देश, बिलासपुर हाईकोर्ट का आदेश

बिलासपुर. हाईकोर्ट में डोंगरगढ़ के बहुचर्चित परिक्रमा पथ निर्माण मामले में सुनवाई हुई. कोर्ट ने…

1 hour ago
आवास निर्माण तक सीमित रहा मंडल अब अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में भी प्रदेश के विकास को देगा नई गति : मुख्यमंत्री साय

आवास निर्माण तक सीमित रहा मंडल अब अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में भी प्रदेश के विकास को देगा नई गति : मुख्यमंत्री साय

आवास निर्माण तक सीमित रहा मंडल अब अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में भी प्रदेश के…

2 hours ago
एमपी ट्रांसको ने पेंशनर एवं कार्मिकों को अंशदायी कैशलेस स्वास्थ्य योजना में शामिल होने का दिया एक और अवसर

एमपी ट्रांसको ने पेंशनर एवं कार्मिकों को अंशदायी कैशलेस स्वास्थ्य योजना में शामिल होने का दिया एक और अवसर

भोपाल मध्यप्रदेश शासन के उपक्रम म.प्र. पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) द्वारा संचालित अंशदायी कैशलेस…

2 hours ago
रतलाम में मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन लाइन से ताजिया टकराया; 3 की मौत, 20 से ज्यादा झुलसे

रतलाम में मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन लाइन से ताजिया टकराया; 3 की मौत, 20 से ज्यादा झुलसे

रतलाम रतलाम जिले के ग्राम हतनारा में मुहर्रम के अवसर पर गुरुवार को बड़ा हादसा…

2 hours ago