CG : आवास चौपाल के माध्यम से हितग्राहियों को किया जा रहा प्रेरित,आवास निर्माण में आ रही तेजी

बलौदाबाजार, कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशानुसार एवं सीईओ जिला पंचायत दिव्या अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले के समस्त ग्राम पंचायतो में आवास चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। आवास चौपाल में हितग्राहियो को प्रोत्साहित किया जा रहा है जिससे आवास निर्माण में तेजी आ रही है। बताया गया कि वर्ष 2024-25 में 41422 आवासो की स्वीकृति दी गई है जिसमें से 25710 आवास पूर्ण कर लिया गया है।शेष आवास निर्माण कार्य प्रगति पर है।

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत अपूर्ण एवं अप्रारंभ आवासों के हितग्राहियों तथा सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक, आवास मित्र  एवं जनपद स्तर के अधिकारियों द्वारा आवास चौपाल  में उपस्थित होकर सभी अपूर्ण एवं अप्रारंभ आवासों को समय-सीमा में पूर्ण कराये जाने आवश्यक कदम उठाये जा रहे है ।गुणवत्तायुक्त आवास निर्माण  हेतु कनीकी मार्गदर्शन दिया जा रहा है। सामाग्री आपूर्ति एवं अभिसरण के तहत मिलने वाले लाभों से अवगत कराया जा रहा है। हितग्राहियों को अपने निर्माणाधीन आवासों में रैन वाटर हार्वेस्टिंग का निर्माण करने हेतु प्रेरित किया जा रहा है।

इसके साथ ही हितग्राहियों से चर्चा कर आवास निर्माण में होने वाली समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। अब तक जनपद पंचायत बलौदाबाजार में 106,भाटापारा में 35, कसडोल में 60, पलारी में 33 एवं सिमगा में 34 ग्राम पंचायतो में आवास चौपाल का आयोजन किया जा चुका  है। शेष ग्राम पंचायतो में एक सप्ताह में आवास चौपाल क़ा आयोजन किया जाएगा।

kgnews

Recent Posts

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

​रायपुर       धमतरी जिले के प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के…

3 hours ago
सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

रायपुर शासन की डिजिटल सेवाएं अब आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध सेवा…

3 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  भिंड जिले के थाना मेहगाँव क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…

3 hours ago
विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

रायपुर रायपुर में होगा राष्ट्रीय ’साइंस म्यूजियम’ का आयोजन छत्तीसगढ़ में विज्ञान एवं अनुसंधान गतिविधियों…

3 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय 'चिंतन शिविर…

3 hours ago