छत्तीसगढ़

CG : इंद्रावती टाइगर रिजर्व का अनूठा अभियान : ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश

रायपुर, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इंद्रावती टाइगर रिजर्व द्वारा बीजापुर जिले के ग्राम नैमेड़ में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत भव्य वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना, जैव विविधता का संवर्धन करना तथा स्थानीय समुदायों को प्रकृति की सुरक्षा से जोड़ना है।

देशी प्रजातियों का रोपण और संरक्षण का संकल्प

            कार्यक्रम के दौरान विभिन्न देशी प्रजातियों के पौधे लगाए गए और उपस्थित जनसमुदाय ने इनकी सुरक्षा व नियमित देखभाल का संकल्प लिया। इसके साथ ही प्रतिभागियों को वन्यजीव संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा, अवैध वन्यजीव व्यापार की रोकथाम तथा जलवायु परिवर्तन के वैश्विक प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया।

जनभागीदारी पर विशेष जोर

          वनाधिकारियों ने पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में वृक्षारोपण और वन संरक्षण की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वन, वन्यजीव और स्थानीय समुदाय एक-दूसरे के पूरक हैं, इसलिए इनके संरक्षण में जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है। ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के माध्यम से लोगों को अपनी माताओं के सम्मान में पौधे लगाने और उन्हें जीवित रखने के लिए प्रेरित किया गया, जो प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता को दर्शाता है।

हरित भविष्य के लिए एकजुट हुए ग्रामीण

         आयोजन में स्थानीय ग्रामीणों, महिलाओं और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी ने सामूहिक रूप से वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली और एक हरित व स्वच्छ भविष्य के निर्माण में अपना योगदान देने की प्रतिबद्धता जताई। समुदाय आधारित वन प्रबंधन और जनजागरूकता को मजबूत करने की दिशा में यह अभियान एक मील का पत्थर साबित हुआ है।

        यह कार्यक्रम फील्ड डायरेक्टर स्टायलो मंडावी  एवं उप संचालक संदीप बलगा  के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर वाइल्डलाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो के अधिकारी, वन विभाग के कर्मचारी, पेट्रोलिंग गार्ड तथा नैमेड़, बीजापुर और गुदमा की ईको डेवलपमेंट कमेटियों के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

kgnews

Recent Posts

मर्दापाल अंचल को 4.06 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात

मर्दापाल अंचल को 4.06 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीण विकास को गति देने के लिए मर्दापाल…

49 minutes ago
मानसून से पहले ही मेहरबान मौसम! MP में कोटे से 65% ज्यादा बारिश, ग्वालियर समेत कई जिलों में आंधी-पानी का अलर्ट

मानसून से पहले ही मेहरबान मौसम! MP में कोटे से 65% ज्यादा बारिश, ग्वालियर समेत कई जिलों में आंधी-पानी का अलर्ट

भोपाल  मध्यप्रदेश में मानसून की औपचारिक एंट्री भले ही अभी नहीं हुई हो, लेकिन प्रदेश…

1 hour ago
CG : पुष्पा साहू का सपना हुआ साकार

CG : पुष्पा साहू का सपना हुआ साकार

पीएम आवास योजना से कच्चे घर की चिंता हुई दूर बरसात में टपकती छत से…

1 hour ago
CG : ’होनहार को पंख’ : सुकमा के आदिवासी किसान के बेटे बारसे रोशन ने JEE एडवांस में गाड़े झंडे

CG : ’होनहार को पंख’ : सुकमा के आदिवासी किसान के बेटे बारसे रोशन ने JEE एडवांस में गाड़े झंडे

जिला प्रशासन उठाएगा बारसे रोशन के पढ़ाई का पूरा खर्च रायपुर, छत्तीसगढ़ के अति-वनांचल (सुकमा) जिले…

1 hour ago
सुकमा के आदिवासी किसान के बेटे बारसे रोशन ने JEE एडवांस में गाड़े झंडे

सुकमा के आदिवासी किसान के बेटे बारसे रोशन ने JEE एडवांस में गाड़े झंडे

होनहार को पंख   सुकमा के आदिवासी किसान के बेटे बारसे रोशन ने JEE एडवांस…

1 hour ago