छत्तीसगढ़

CG : इन कर्मचारियों को लाभांश और ब्याज की राशि का वितरण दिवाली से पहले

भिलाई । भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मियों की सबसे पुरानी और प्रतिष्ठित सहकारी संस्था इस्पात कर्मचारी को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी सेक्टर-6 भिलाई नगर में लाभांश और ब्याज की राशि का वितरण 10 अक्टूबर से किया जाएगा।

सोसाइटी के अध्यक्ष बृज बिहारी मिश्र ने बताया कि सदस्यों के खाते में अंतरित जमा वर्ष 2022-2023 का लाभांश एवं वर्ष 2023-2024 के ब्याज की राशि का वितरण 10 अक्टूबर से माह फरवरी 2025 तक मुख्य शाखा सहित समस्त शाखाओं में कार्यालयीन समय पर किया जायेगा। उन्होंने कहा कि लाभांश एवं ब्याज लेने के इच्छुक सदस्य संबंधित शाखाओं से कार्यालयीन समय में अपनी राशि प्राप्त कर सकते है।

विश्व में भारत की प्रतिष्ठा संस्कृत के कारण: आचार्य महेश चंद्र

दुर्ग। जब तक देववाणी संस्कृत का पठन-पाठन और आदर इस देश में है, विश्व में भारत प्रतिष्ठित है। हमें संगठित होकर सरल संस्कृत को अपने वार्तालाप और व्यवहार में लाना है। कलियुग में संगठन में ही शक्ति होती है। भारत वर्ष सरस्वती का मंदिर है और संस्कृत अमृत जैसी मधुर और कोमल वाणी है। हमारी संस्कृति का मूल और पूरे ज्ञान -विज्ञान का आधार संस्कृत है।” ये विचार हैं आचार्य डॉ. महेश चन्द्र शर्मा के। वे विगत दिनों संस्कृत भारती दुर्ग मण्डल द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर कसारीडीह दुर्ग में आयोजित द्वि- दिवसीय भाषा बोधन वर्ग के उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि की आसन्दी से बोल रहे थे। वाग्देवी सरस्वती की पूजा-अर्चना से कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ।

संस्कृत भारती के प्रांतीय संगठन मंत्री हेमन्त साहू ने आचार्य शर्मा का परिचय दिया। उनके देश – विदेश के सफल सांस्कृतिक भ्रमणों और अनेक प्रकाशित और लोकप्रिय पुस्तकों की भी जानकारी दी। डॉ. शर्मा ने इसके बाद हेमन्त साहू और प्रो.महेश कुमार अलेन्द्र को” गागर में सागर” एवं प्रो.जनेन्द्र कुमार दीवान और संस्कृत भारती के प्रांतीय साहित्य प्रमुख प्रो.प्रवीण झाड़ी को “साहित्य और समाज” पुस्तकें भेंट कीं। संस्कृत भारती की प्रान्तीय बालकेन्द्र प्रमुख डॉ.दिव्या देशपाण्डेय को दौंनों पुस्तकें विगत वर्ष भेंट की गयीं। डॉ. देशपाण्डेय ने भी सरल संस्कृत संवाद शैली पर रोचक प्रकाश डाला। कार्यक्रम के शुरू में प्रो. महेश कुमार अलेन्द्र आदि न आचार्य डॉ. महेशचन्द्र शर्मा का भावभीना स्वागत-सम्मान किया। सफल संचालन प्रो.जनेन्द्र कुमार तथा आभार ज्ञापन हरित वर्मा ने किया।

kgnews

Recent Posts

निर्मला सप्रे दलबदल मामला: हाई कोर्ट में सुनवाई पूरी, जल्द आ सकता है बड़ा फैसला

निर्मला सप्रे दलबदल मामला: हाई कोर्ट में सुनवाई पूरी, जल्द आ सकता है बड़ा फैसला

 जबलपुर  मप्र हाई कोर्ट ने गुरुवार को मध्य प्रदेश की राजनीति से जुड़े बहुचर्चित दलबदल…

40 minutes ago
पाकिस्तानी हैंडलर का खतरनाक प्लान बेनकाब, युवकों को जिम जाने और पासपोर्ट बनवाने के दिए थे निर्देश

पाकिस्तानी हैंडलर का खतरनाक प्लान बेनकाब, युवकों को जिम जाने और पासपोर्ट बनवाने के दिए थे निर्देश

भोपाल  मध्य प्रदेश आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) की जांच में देश विरोधी गतिविधियों के आरोपितों…

1 hour ago
कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

रायपुर प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं से प्रभावित नागरिकों को राज्य आपदा मोचन निधि के…

11 hours ago
छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

अंबिकापुर कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र में चरित्र शंका को लेकर पत्नी के साथ…

11 hours ago
रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  रतलाम जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित…

11 hours ago
छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

रायपुर स्मार्ट मीटर किसी राज्य सरकार की अलग योजना नहीं, बल्कि भारत सरकार की पुनर्गठित…

11 hours ago