छत्तीसगढ़

CG : उत्तर बस्तर कांकेर : न्यायिक अधिकारी-कर्मचारी कॉलोनी एवं अधिवक्ता कक्ष कांकेर का हुआ लोकार्पण

उत्तर बस्तर कांकेर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने कांकेर में अधिवक्ता कक्ष, न्यायाधीश परिवार न्यायालय हेतु सी टाइप आवासगृह  एवं भानुप्रतापपुर  में न्यायिक कर्मचारियों के लिए नवनिर्मित निवास गृहों एवं एच टाइप आवासगृहों का भूमिपूजन वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से लोकार्पण किया। मुख्य न्यायाधीश सिन्हा ने अपने उद्बोधन में न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अधिवक्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उपलब्ध कराये जा रहे अधोसंरचना एवं तकनीकी सुविधाओं का इस प्रकार से उपयोग करें कि उसका अधिक से अधिक लाभ सभी स्टेकहोल्डर विशेष कर पक्षकारां को प्राप्त हो सके और न्याय पाने कि प्रक्रिया को सुलभ बनाया जा सके। मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि राज्य के न्यायालयों को बुनियादी ढांचा प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है, जिसके तारतम्य में यह लोकार्पण एवं शिलान्यास हो रहा है। मुख्य न्यायाधीश के साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एवं जिले के पोर्टफोलियो न्यायाधीश अमितेन्द्र किशोर प्रसाद भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश आनंद कुमार ध्रुव ने मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा एवं न्यायाधीश अमितेन्द्र किशोर प्रसाद का कांकेर एवं भानुप्रतापपुर में नवनिर्मित सर्व सुविधायुक्त रहवासी कॉलोनी, कांकेर में अधिवक्ता कक्ष एवं परिवार न्यायालय के आवास की सौगात देने के लिए कृतज्ञता व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला नायायालय के समस्त न्यायाधीशगण, कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर, पुलिस अधीक्षक, अधिवक्ता संघ कांकेर व भानुप्रतापपुर के अध्यक्ष एवं अधिवक्तागण, न्यायिक कर्मचारी सहित लोक निर्माण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

kgnews

Recent Posts

सुशासन तिहार बना आजीविका संवर्धन का आधार, मत्स्य पालक भरत निषाद को मिली ₹1 लाख की सहायता

सुशासन तिहार बना आजीविका संवर्धन का आधार, मत्स्य पालक भरत निषाद को मिली ₹1 लाख की सहायता

रायपुर  सुशासन शिविरों के माध्यम से शासकीय जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ अंतिम छोर के…

4 hours ago
निगम के 06 वार्डो में होंगे 01 करोड़ 08 लाख रू. के नये विकास कार्य

निगम के 06 वार्डो में होंगे 01 करोड़ 08 लाख रू. के नये विकास कार्य

रायपुर  नगर पालिक निगम कोरबा के सर्वमंगला नगर जोनांतर्गत वार्ड क्र. 61, 64 तथा दर्री…

4 hours ago
रतलाम के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 02 व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

रतलाम के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 02 व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  रतलाम जिले के थाना जावरा शहर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील…

5 hours ago
पूर्व राज्यसभा सांसद स्व. कैलाश नारायण सारंग की जयंती पर देशभर में मनाया जाएगा मातृ–पितृ भक्ति दिवस

पूर्व राज्यसभा सांसद स्व. कैलाश नारायण सारंग की जयंती पर देशभर में मनाया जाएगा मातृ–पितृ भक्ति दिवस

भोपाल  भारतीय संस्कृति में माता-पिता को देवतुल्य माना गया है। उनके सम्मान, सेवा और आशीर्वाद…

5 hours ago
नीमच रिश्वत कांड पर भड़के दिग्विजय सिंह, कलेक्टर-एसपी से मांगा जवाब

नीमच रिश्वत कांड पर भड़के दिग्विजय सिंह, कलेक्टर-एसपी से मांगा जवाब

नीमच जनपद पंचायत जावद के अध्यक्ष गोपाल चारण के रिश्वत लेते पकड़े जाने के मामले…

5 hours ago
सहकारिता विभाग में सम्मान समारोह आयोजित, अधिकारियों-कर्मचारियों ने दी शुभकामनाएं

सहकारिता विभाग में सम्मान समारोह आयोजित, अधिकारियों-कर्मचारियों ने दी शुभकामनाएं

रायपुर आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं छत्तीसगढ़ श्री महादेव कावरे (आईएएस) के सेवानिवृत्त होने…

6 hours ago