CG : उत्तरदा जलाशय योजना को मिली प्रशासकीय स्वीकृति

रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग द्वारा कोरबा जिले के विकासखण्ड पाली अंतर्गत उत्तरदा जलाशय योजना को आठ करोड़ इकचालीस लाख चौहत्तर हजार रुपये की पुनः पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के तहत लगभग 154 हेक्टेयर क्षेत्र में खरीफ सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे क्षेत्र के किसानों को स्थायी सिंचाई लाभ प्राप्त होगा। इस योजना पर व्यय के प्रावधान अनुसूचित जनजाति उपयोजना के अंतर्गत किया गया है।

राज्य शासन ने निर्देश दिए हैं कि कार्य निर्धारित समय-सीमा में, स्वीकृत लागत के भीतर और पूर्ण पारदर्शिता के साथ किया जाए। निर्माण कार्य तकनीकी स्वीकृति के बाद ही प्रारंभ होगा तथा कम से कम 75 प्रतिशत बाधा-रहित भूमि उपलब्ध होने पर ही निविदा आमंत्रित की जाएगी। कार्य में उच्च गुणवत्ता, मितव्ययिता एवं वित्तीय अनुशासन सुनिश्चित करना विभाग की जिम्मेदारी होगी। उत्तरदा जलाशय योजना से कोरबा जिले के पाली क्षेत्र के कृषकों को सिंचाई सुविधा का बड़ा लाभ मिलेगा और कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी।

kgnews

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअली करेंगे अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन का शुभारंभ

प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअली करेंगे अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन का शुभारंभ

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार, 17 जुलाई को टीकमगढ़ जिले के प्रवास पर रहेंगे।…

5 hours ago
वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए विदिशा पुलिस की सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत बनी मजबूत सहारा

वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए विदिशा पुलिस की सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत बनी मजबूत सहारा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस की “देशभक्ति –जनसेवा” की भावना के अनुरूप वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के…

5 hours ago
नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान

नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान

रायपुर  कभी नक्सल प्रभावित क्षेत्र के रूप में पहचाना जाने वाला सुकमा आज खेल, शिक्षा…

5 hours ago
“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के पहले दिन प्रदेशभर में व्यापक पैमाने पर हुए जनजागरूकता कार्यक्रम

“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के पहले दिन प्रदेशभर में व्यापक पैमाने पर हुए जनजागरूकता कार्यक्रम

भोपाल मध्यप्रदेश को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ मध्यप्रदेश पुलिस एवं द्वारा प्रारंभ किए…

5 hours ago
प्रदेश के 19 जिलों में 39 नवीन सांदीपनी विद्यालयों का लोकार्पण, गुणवत्तापूर्ण एवं नवाचार आधारित शिक्षा को मिलेगा नया विस्तार

प्रदेश के 19 जिलों में 39 नवीन सांदीपनी विद्यालयों का लोकार्पण, गुणवत्तापूर्ण एवं नवाचार आधारित शिक्षा को मिलेगा नया विस्तार

भोपाल  प्रदेश के शासकीय स्कूलों में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को गुरु के प्रति सम्मान,…

5 hours ago
6 वर्षीय मासूम की आहार नली से सफलतापूर्वक निकाला गया सिक्का, बची जान

6 वर्षीय मासूम की आहार नली से सफलतापूर्वक निकाला गया सिक्का, बची जान

रायपुर  छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर के कान, नाक एवं गला (ईएनटी) विभाग के विशेषज्ञ…

6 hours ago