CG : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 4.09 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन.

विकास कार्यों के लिए गौरेला और पेण्ड्रा नगर पालिका को 3-3 करोड़ तथा मरवाही नगर पंचायत को 2 करोड़ देने की घोषणा की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक-एक वादे को पूरा कर रही छत्तीसगढ़ सरकार : अरुण साव

रायपुर,

विकास कार्यों के लिए गौरेला और पेण्ड्रा नगर पालिका को 3-3 करोड़ तथा मरवाही नगर पंचायत को 2 करोड़ देने की घोषणा की
विकास कार्यों के लिए गौरेला और पेण्ड्रा नगर पालिका को 3-3 करोड़ तथा मरवाही नगर पंचायत को 2 करोड़ देने की घोषणा की
विकास कार्यों के लिए गौरेला और पेण्ड्रा नगर पालिका को 3-3 करोड़ तथा मरवाही नगर पंचायत को 2 करोड़ देने की घोषणा की
विकास कार्यों के लिए गौरेला और पेण्ड्रा नगर पालिका को 3-3 करोड़ तथा मरवाही नगर पंचायत को 2 करोड़ देने की घोषणा की

उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने आज गौरेला और पेण्ड्रा नगर पालिकाओं में कुल 4 करोड़ 9 लाख 50 हजार रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इनमें गौरेला में 1 करोड़ 72 लाख 86 हजार और पेण्ड्रा में 2 करोड़ 36 लाख 64 हजार रुपए लागत के विकास और निर्माण कार्य शामिल हैं। उप मुख्यमंत्री साव ने गौरेला नगर पालिका कार्यालय व बस स्टैंड तथा पेण्ड्रा असेम्बली हॉल मल्टीपरपज स्कूल में आयोजित लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम को ऐतिहासिक एवं गरिमामय बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक-एक वादे को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार पूरा कर रही है। विधायक प्रणव कुमार मरपची और अटल श्रीवास्तव भी इन कार्यक्रमों में शामिल हुए।

उप मुख्यमंत्री साव ने लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम में कहा कि राज्य के नगरीय निकायों का तेजी से विकास हो रहा है। जनआकांक्षाओं को देखते हुए गौरेला और पेण्ड्रा को नगर पालिका तथा मरवाही को नगर पंचायत बनाया गया है। उन्होंने कहा कि नगरों को स्वच्छ, सुंदर एवं सुविधापूर्ण बनाने के लिए शहर विकास योजना (City Development Plan) बनाकर कार्य कर रहे हैं। इसके लिए बिना किसी भेदभाव के सभी निकायों को पर्याप्त राशि दी जा रही है। उन्होंने गौरेला एवं पेण्ड्रा नगर पालिकाओं में विकास कार्यों के लिए 3-3 करोड़ रुपए तथा मरवाही नगर पंचायत के लिए 2 करोड़ रुपए देने की घोषणा की। 

साव ने बताया कि गौरेला में स्टेडियम और स्वीमिंग पूल के लिए प्रस्ताव खेल विभाग को भेजा गया है। पेण्ड्रा में नालंदा परिसर के लिए 4 करोड़ 41 लाख रूपए मंजूर किए गए हैं, जिसके निर्माण के लिए निविदा भी आमंत्रित की जा चुकी है। इसके निर्माण से जिले के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए गुणवत्तापूर्ण ज्ञानार्जन मिलेगा। साव ने प्रधानमंत्री आवास योजना के ऐसे हितग्राहियों जिनके आवास पूर्ण हो चुके हैं, उन्हें पूर्णता प्रमाण पत्र प्रदान किया।      

विधायक प्रणव कुमार मरपची और अटल श्रीवास्तव ने भी लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित किया। कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने लोकार्पण एवं विकास कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। गौरेला नगर पालिका के अध्यक्ष मुकेश दुबे, पेण्ड्रा नगर पालिका के अध्यक्ष राकेश जालान और मरवाही नगर पंचायत की अध्यक्ष मधु बाबा गुप्ता ने भी सभा को संबोधित किया और अपने-अपने निकायों में अधोसंरचना, मूलभूत कार्यों, सौंदर्यीकरण सहित विकास कार्यों की जरूरत के बारे में उप मुख्यमंत्री साव को अवगत कराया। गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिला पंचायत की अध्यक्ष समीरा पैकरा, उपाध्यक्ष राजा उपेंद्र बहादुर सिंह, पुलिस अधीक्षक एस.आर. भगत और वनमण्डलाधिकारी ग्रीष्मी चांद सहित अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं नगरवासी भी कार्यक्रम में मौजूद थे।

kgnews

Recent Posts

CG : तेज हवा नहीं चली तो प्रदेश में 7 दिन झमाझम बारिश के आसार …

CG : तेज हवा नहीं चली तो प्रदेश में 7 दिन झमाझम बारिश के आसार …

रायपुर छत्तीसगढ़ में पिछले दस दिनों से अटका हुआ मानसून अब पूरी तरह एक्टिव हो…

4 minutes ago
CG : छत्तीसगढ़ में बाघ खाल की तस्करी नाकाम …

CG : छत्तीसगढ़ में बाघ खाल की तस्करी नाकाम …

जगदलपुर। महाराष्ट्र–छत्तीसगढ़ सीमा पर वन्यजीव तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। ऑपरेशन सेफ…

9 minutes ago
CG : कुएं में स्कूल के प्यून ने किया सुसाइड …

CG : कुएं में स्कूल के प्यून ने किया सुसाइड …

गरियाबंद। जिले से युवक के सुसाइड का सनसनीखेज मामला सामने आया है. विवाद के बाद…

13 minutes ago
CG : रेप केस से पति को बचाने हाईकोर्ट पहुंची पत्नी …

CG : रेप केस से पति को बचाने हाईकोर्ट पहुंची पत्नी …

बैकुंठपुर। बैकुंठपुर में 12 साल की बच्ची को बंधक बनाकर उसके साथ रेप किया गया।…

16 minutes ago
CG : रायपुर के ठाकुर जयदीप सिंह ने सोलो हिमालयन बाइक ट्रिप से बनाया रिकॉर्ड …

CG : रायपुर के ठाकुर जयदीप सिंह ने सोलो हिमालयन बाइक ट्रिप से बनाया रिकॉर्ड …

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के कोटा निवासी ठाकुर जयदीप सिंह ने अपनी सोलो हिमालयन…

41 minutes ago
CG : बिलासपुर रेंज कार्यालय में दो पुलिस अधिकारियों को भावभीनी विदाई …

CG : बिलासपुर रेंज कार्यालय में दो पुलिस अधिकारियों को भावभीनी विदाई …

बिलासपुर। पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) कार्यालय, बिलासपुर रेंज में मंगलवार को सेवानिवृत्त होने वाले दो पुलिस…

46 minutes ago