छत्तीसगढ़

CG : उरकुरा ट्रेन हादसे में तीन सस्पेंड, मशीन ऑपरेटर समेत 2 पर FIR दर्ज

रायपुर। शालीमार-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस में रविवार को उरकुरा फाटक पर ड्रिल मशीन का हिस्सा (रिम) टकराने की घटना में रेलवे ने जिम्मेदारों के खिलाफ एक्शन लेना शुरू कर दिया है। सोमवार को इंजीनियरिंग, इले​क्ट्रिक​ और सिग्नल विभाग के एक-एक आपरेटरों को सस्पेंड कर दिया है। घटना के कारणों का पता लगाने इन तीनों विभागों के अलावा ट्रेन के ड्राइवर, गार्ड और गेटमैन सहित 30 से ज्यादा अफसरों और स्टाफ का बयान लिया गया। इसके लिए उन्हें बिलासपुर जोन मुख्यालय तलब किया गया था। इधर, बिजली विभाग का फरार कांट्रेक्टर सोमवार को रेलवे दफ्तर पहुंचा। इस बीच ये खुलासा हुआ है कि उसने रेल लाइन के नीचे काम करने के पहले न बिजली अफसरों को सूचना दी थी न रेलवे के अधिकारियों को। इस वजह से काम चलने के दौरान रेलवे का एक भी अफसर मौजूद नहीं था। अब तक की जांच में ये भी खुलासा हुआ है कि कांट्रेक्टर वहां केवल दो ​कर्मियों से काम करवा रहा था। उसे कम से कम एक दर्जन कर्मचारियों को वहां तैनात करना था ताकि काम के दौरान वे ट्रेन गुजरने के समय अलर्ट रहते और ये हादसा नहीं होता। रेलवे ने घटना की जांच के आदेश देने के साथ ही सभी से पूछताछ के बिंदु तय कर लिए हैं। सोमवार को जितने लोगों को भी बुलाया गया था, उन सभी के बयान लिए गए। अफसरों के अनुसार उनके बयान के आधार पर अब मंगलवार को पूछताछ की जाएगी। ठेकेदार के कहने पर काम कर रहे ड्राइवर और मजदूर पर केस दर्ज आरपीएफ ने फिलहाल राज गौढ़ और कैलाश पटेल के खिलाफ धारा 151 (जानबूझ कर यात्री की जान को खतरा पहुंचाना) 174 (गाड़ी के आवागमन में बाधा उत्पन्न करना) और 147 ( बिना अधिकार के रेलवे क्षेत्र में प्रवेश करना) के तहत अपराध दर्ज दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। न्यायालय ने दो दिन की पुलिस रिमांड दी है। हालांकि दोनों ठेकेदार के कहने पर काम कर रहे थे लेकिन रेलवे ने अभी इन दोनों पर ही केस दर्ज किया है।

kgnews

Recent Posts

भोपाल में कुकर्म का विरोध करने पर गार्ड की पत्थर से कुचलकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

भोपाल में कुकर्म का विरोध करने पर गार्ड की पत्थर से कुचलकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

भोपाल कटाराहिल्स थाना क्षेत्र में ईकोलॉजिकल पार्क के पास पुलिया के नीचे मिले युवक के…

2 hours ago
खंडवा के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 80 वर्षीय बुजुर्ग को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

खंडवा के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 80 वर्षीय बुजुर्ग को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल खंडवा जिले के थाना हरसूद क्षेत्र में डायल- 112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…

2 hours ago
एमपी ट्रांसको के एक्स्ट्रा हाई वोल्टेज सबस्टेशनों की सुरक्षा के लिए हाई-परफॉर्मेंस एचडी सीसीटीवी कैमरे लगे : ऊर्जा मंत्री तोमर

एमपी ट्रांसको के एक्स्ट्रा हाई वोल्टेज सबस्टेशनों की सुरक्षा के लिए हाई-परफॉर्मेंस एचडी सीसीटीवी कैमरे लगे : ऊर्जा मंत्री तोमर

भोपाल  ऊर्जा मंत्री  प्रद्युमन सिंह तोमर ने बताया कि मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको)…

2 hours ago
मध्यप्रदेश में जल गंगा संवर्धन अभियान-2026 का भव्य समापन: 25 से 30 जून तक

मध्यप्रदेश में जल गंगा संवर्धन अभियान-2026 का भव्य समापन: 25 से 30 जून तक

भोपाल  प्रदेश में जल संरक्षण को एक जन-आंदोलन बनाने के उद्देश्य से शुरू किए गए…

3 hours ago
भारतमाला परियोजना के दो राष्ट्रीय राजमार्गों के काम मार्च-2027 तक होंगे पूरे

भारतमाला परियोजना के दो राष्ट्रीय राजमार्गों के काम मार्च-2027 तक होंगे पूरे

रायपुर  लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों और…

3 hours ago