छत्तीसगढ़

CG : एनएच 30 में ट्रकों की भिड़ंत, ड्राइवर की हालत नाजुक

कोंडागांव. जिले के एनएच 30 पर सिंगनपुर के पास भीषण सड़क हादसा हो गया. हाईवे पर 2 ट्रकों के बीच भीषण टक्कर हो गई. दोनों ट्रकों की भिड़ंत इतनी खतरनाक थी कि दोनों ट्रकों के सामने के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. सूचना मिलने पर केशकाल पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और ट्रक में बुरी तरह घायल स्थिति में फंसे ड्राईवर को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया और तत्काल अस्पताल भेजा गया. वहीं दूसरा ट्रक ड्राईवर सुरक्षित बताया जा रहा है.

जानकारी के अनुसार, एक ट्रक जगदलपुर से रायपुर ईमली भरकर केशकाल थाना क्षेत्र के ग्राम सिंगनपुर स्थित मेमन फ्यूल्स के पास जा रहा था. इस दौरान दूसरी ट्रक भी तेज रफ्तार से आकर ट्रक में जा भिड़ी. इस घटना में एक एक ट्रक का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हालत में ट्रक के अंदर करीब डेढ़ घंटे तक फंसा रहा. ड्राइवर के दोनों पैर बुरी तरह कुचल गए. घायल ड्राईवर को तत्काल केशकाल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे कांकेर अस्पताल रिफर कर दिया है. वहीं, दूसरे ट्रक का चालक सुरक्षित बताया गया है. फिलहाल पुलिस, फायर ब्रिगेड और क्रेन की मदद से ट्रकों को हटाकर मामले की जांच में जुट गई है.

kgnews

Recent Posts

CG : 2 दिन पहले प्रेमी ने किया था सुसाइड, अब प्रेमिका ने भी दे दी जान …

CG : 2 दिन पहले प्रेमी ने किया था सुसाइड, अब प्रेमिका ने भी दे दी जान …

जांजगीर-चांपा। जिले में प्रेमी की आत्महत्या के बाद प्रेमिका ने भी खुदकुशी कर ली। बताया…

4 minutes ago
CG : हिंसा से निपटने से सुकमा पुलिस ने किया मॉकड्रिल …

CG : हिंसा से निपटने से सुकमा पुलिस ने किया मॉकड्रिल …

सुकमा। नक्सल प्रभावित क्षेत्र के रूप में पहचान रखने वाले सुकमा जिले में अब बदलते…

15 minutes ago
CG : हाथियों ने दो मकानों को किया क्षतिग्रस्त, बारिश में लोग बेघर …

CG : हाथियों ने दो मकानों को किया क्षतिग्रस्त, बारिश में लोग बेघर …

जशपुर। जिले के कंसाबेल वन परिक्षेत्र में इन दिनों 18 हाथियों का दल विचरण कर…

22 minutes ago
अधिमान्य पत्रकार नेतृत्व समिति के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम वर्मन ने लगाया एक वृक्ष

अधिमान्य पत्रकार नेतृत्व समिति के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम वर्मन ने लगाया एक वृक्ष

भोपाल अधिमान्य पत्रकार नेतृत्व समिति प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम कुमार बर्मन ने मंडला जिले के अपने…

29 minutes ago
CG : पुलिस ने बैकवर्ड लिंक पर कार्यवाही की, नशीली टेबलेट सप्लाई करने वाला बस चालक गिरफ्तार …

CG : पुलिस ने बैकवर्ड लिंक पर कार्यवाही की, नशीली टेबलेट सप्लाई करने वाला बस चालक गिरफ्तार …

रायपुर। कमिश्नरेट पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार के…

32 minutes ago
CG : शराब घोटाले से जुड़े ओवरटाइम स्कैम में 4 आरोपियों को हाईकोर्ट ने नियमित जमानत दी …

CG : शराब घोटाले से जुड़े ओवरटाइम स्कैम में 4 आरोपियों को हाईकोर्ट ने नियमित जमानत दी …

बिलासपुर। शराब घोटाला मामले से जुड़े ओवरटाइम स्कैम में 4 आरोपियों को हाईकोर्ट ने नियमित…

38 minutes ago