छत्तीसगढ़

CG : 2 ट्रकों में आमने-सामने की भिड़ंत, वाहनों के उड़े परखच्चे, बाल-बाल बचे ड्राइवर…

कोंडागांव. छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के एनएच 30 पर सिंगनपुर के पास भीषण सड़क हादसा हो गया. हाईवे पर 2 ट्रकों के बीच भीषण टक्कर हो गई. दोनों ट्रकों की भिड़ंत इतनी खतरनाक थी कि दोनों ट्रकों के सामने के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. सूचना मिलने पर केशकाल पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और ट्रक में बुरी तरह घायल स्थिति में फंसे ड्राईवर को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया और तत्काल अस्पताल भेजा गया. वहीं दूसरा ट्रक ड्राईवर सुरक्षित बताय जा रहा है.

जानकारी के अनुसार, एक ट्रक जगदलपुर से रायपुर ईमली भरकर केशकाल थाना क्षेत्र के ग्राम सिंगनपुर स्थित मेमन फ्यूल्स के पास जा रहा था. इस दौरान दूसरी ट्रक भी तेज रफ्तार से आकर ट्रक में जा भिड़ी. इस घटना में एक एक ट्रक का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हालत में ट्रक के अंदर करीब डेढ़ घंटे तक फंसा रहा. ड्राइवर के दोनों पैर बुरी तरह कुचल गए. घायल ड्राईवर को तत्काल केशकाल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे कांकेर अस्पताल रिफर कर दिया है. वहीं, दूसरे ट्रक का चालक सुरक्षित बताया गया है. फिलहाल पुलिस, फायर ब्रिगेड और क्रेन की मदद से ट्रकों को हटाकर मामले की जांच में जुट गई है.

kgnews

Recent Posts

CG : बारिश का अलर्ट 21 जिलों में, IMD की रिपोर्ट …

CG : बारिश का अलर्ट 21 जिलों में, IMD की रिपोर्ट …

रायपुर. पिछले 24 घंटे में राज्य में सर्वाधिक बारिश का आंकड़ा 3 सेमी तक पहुंचा.…

1 minute ago
CG : स्कूलों में शिक्षकों के रिक्त पद भरने सरकार ने निकाली भर्ती …

CG : स्कूलों में शिक्षकों के रिक्त पद भरने सरकार ने निकाली भर्ती …

रायपुर। छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए खुशखबरी है। कर्मचारी चयन मंडल (CGESB) ने लोक शिक्षण…

4 minutes ago
CG : ग्रामीण उत्पादों के लिए एक्सपोर्ट ओरिएंटेशन प्रोग्राम का किया गया आयोजन …

CG : ग्रामीण उत्पादों के लिए एक्सपोर्ट ओरिएंटेशन प्रोग्राम का किया गया आयोजन …

महासमुंद। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशन एवं सीईओ जिला पंचायत अनुपमा आनंद के मार्गदर्शन…

8 minutes ago
CG : तेज रफ्तार कार ने तीन वाहनों को मारी टक्कर, ई-रिक्शा पलटा, महिला चालक के खिलाफ मामला दर्ज …

CG : तेज रफ्तार कार ने तीन वाहनों को मारी टक्कर, ई-रिक्शा पलटा, महिला चालक के खिलाफ मामला दर्ज …

रायपुर। राजधानी रायपुर के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन…

11 minutes ago
छत्तीसगढ़ को मिलेगी पहली राजकीय तितली! 31 अगस्त तक ऑनलाइन वोटिंग शुरू, जनता चुनेगी पहचान

छत्तीसगढ़ को मिलेगी पहली राजकीय तितली! 31 अगस्त तक ऑनलाइन वोटिंग शुरू, जनता चुनेगी पहचान

रायपुर  छत्तीसगढ़ जल्द ही अपनी पहली राजकीय तितली घोषित करने जा रहा है। इस अनोखी…

16 minutes ago
राजनांदगांव : जिला अस्पताल में अब होगी कीमो ​थैरेपी, 5 बेड की यूनिट बनेगी …

राजनांदगांव : जिला अस्पताल में अब होगी कीमो ​थैरेपी, 5 बेड की यूनिट बनेगी …

राजनांदगांव l जिला अस्पताल में पांच बेड की कैंसर केयर यूनिट खुलेगी। यहां कैंसर के…

20 minutes ago