धमतरी उप निरीक्षक से निरीक्षक के पद पर पदोन्नति पाने वाले पुलिस अधिकारी को पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर द्वारा कंधों पर नये पद के सितारे लगाकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। जिला धमतरी में नियुक्त उप निरीक्षक नरेंन्द्र कुमार सिंह को को वरिष्ठता के आधार पर निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्राप्त होने पर आज 02.01.2024 को पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर द्वारा निरीक्षक के पद पर प्रमोशन पाने पर नरेद्र कुमार सिंह के कंधे पर नये पद के सितारे लगाकर उत्साहवर्धन करते हुए हार्दिक शुभकामनाएं दी गई तथा उनके उज्जवल भविष्य एवं दीर्घायु की कामना की गई।
पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने इस अवसर पर पदोन्नत हुए नरेंद्र कुमार सिंह को संबोधित करते हुए कहा कि पदोन्नति निम्न पद से बेहतर कार्य करने के पश्चात उच्च पद की ओर बढ़ने वाली प्रगति है। जिसमें कर्तव्यों में भी परिवर्तन आ जाता है, जिम्मेदारी एवं कार्यो में भी वृद्धि होती है। जिसे बखूबी से निभाने के निर्देश दिये गये तथा पदोन्नति की शुभकामनाएं देते हुए मिष्ठान खिलाकर मुंह मीठा कराया गया।
भोपाल मध्यप्रदेश स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (एमपीएसईडीसी) द्वारा उद्योग साझेदार एवं एसएसआरजीएसपी के सहयोग से…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के अंतर्गत आज सक्ती जिले के जैजैपुर…
रायपुर सुशासन तिहार के अंतर्गत सक्ती जिले के ग्राम ठठारी के प्रवास पर पहुंचे मुख्यमंत्री …
भिलाई नगर. मानसून 15 जून से दस्तक देने वाला है और शहर के गरीबों के…
भोपाल जापान के काकामिगाहारा शहर में आयोजित पुरुष U-18 एशिया कप 2026 में भारतीय हॉकी…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश तेजी से भारत के नए…