मंत्रियों ने बनाया अपना लक्ष्य प्रदेश का समावेशी विकास और 29 लोकसभा सीट पर फोकस

भोपाल

विभाग की जिम्मेदारी मिलने के बाद राज्य सरकार के सभी मंत्री प्रदेश के विकास को लेकर एक अलग तरह का  मन में उत्साह  है।  मंत्रियों ने बताया कि प्रदेश का समावेशी विकास करना और आगामी लोकसभा चुनाव में प्रदेश की 29 लोकसभा सीट जीतने का लक्ष्य बनाया गया है। केंद्र सरकार और राज्य सरकार की  जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के  लिए हमारा प्रयास  सतत जारी रहेगा।  

जो काम दिया, कर के दिखाउंगी: निर्मला भूरिया
महिला बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने बताया कि केंद्रीय नेतृत्व और राज्य नेतृत्व ने मुझ पर भरोसा करते हुए जो जिम्मेदारी दी है। उसे पूरा करके दिखाऊंगी। प्रदेश में काम करने का मौका मिला है। काम करके दिखाऊंगी। विधानसभा चुनाव में हमने जो मेहनत की है, लोकसभा चुनाव में उससे ज्यादा मेहनत करके प्रदेश की 29 लोकसभा सीट जीतकर प्रदेश में एक बार फिर बीजेपी का परचम फहराएगा।

प्रदेश का समावेशी विकास लक्ष्य: गौतम टेंटवाल
तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास स्वंतत्र प्रभार मंत्री गौतम टेटवाल ने बताया कि भाजपा सरकार का एक ही लक्ष्य है प्रदेश का समावेशी विकास करना। विकास कार्य को लेकर ही जनता ने बीजेपी पर भरोसा जताती है। प्रदेश में मालवा की अलग पहचान है। हमारी कोशिश रहेगी कि समय की गणना अब उज्जैन से हो। इसके लिए प्रदेश सरकार अभी से प्रयास में लग गई है।

लक्ष्य हासिल करने का हुनर: लाखन सिंह
पशुपालन और डेयरी स्वतंत्र प्रभार मंत्री लाखन सिंह पटेल ने बताया कि बीजेपी एकमात्र ऐसी पार्टी है जो किसान से लेकर मजदूरों के हित के बारे में सोचती है। प्रदेश के विकास को लेकर सीएम मोहन यादव ने अनुभवी और युवा जोश से भरी हुई  टीम बनाई है। इस टीम के पास काम करने का उत्साह और लक्ष्य को हासिल करने का हुनर  है।

योजनाओं को महिलाओं से जोड़ना लक्ष्य: प्रतिमा बागरी
नगरी एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी ने बताया कि महिला कल्याण से जुड़ी सभी योजनाओं से महिला वर्ग को जोड़ना मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी।  जो महिलाएं लाभ से  वंचित है उन्हें जोड़ने के लिए एक सार्थक पहल की जाएगी।  विधानसभा में जिस तरह से बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिला है, लोकसभा चुनाव में भी बीजेपी को प्रचंड बहुमत दिलाने के लिए पूरा प्रयास करूंगी।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

CG : पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई, तस्कर गिरफ्तार …

CG : पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई, तस्कर गिरफ्तार …

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले में चलाए जा…

1 minute ago
CG : नारायणपुर में नक्सली स्मारकों पर चला बुलडोजर …

CG : नारायणपुर में नक्सली स्मारकों पर चला बुलडोजर …

नारायणपुर। जिले के माड़ क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने नक्सली प्रभाव के प्रतीक माने जाने…

5 minutes ago
CG : दंतेवाड़ा में युवक की संदिग्ध मौत …

CG : दंतेवाड़ा में युवक की संदिग्ध मौत …

बचेली। दंतेवाड़ा जिले के बचेली नगर में एक 28 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में…

19 minutes ago
CG : पुलिस ने नहीं देवेंद्र यादव ने खुद फाड़ा था अपना कुर्ता …

CG : पुलिस ने नहीं देवेंद्र यादव ने खुद फाड़ा था अपना कुर्ता …

बिलासपुर। NEET पेपर लीक मामले को लेकर हुए प्रदर्शन के बाद भिलाई विधायक देवेंद्र यादव…

23 minutes ago
CG : दुर्ग पुलिस ने कोयला कारोबारी को किया गिरफ्तार …

CG : दुर्ग पुलिस ने कोयला कारोबारी को किया गिरफ्तार …

दुर्ग। खुर्सीपार थाना क्षेत्र में चोरी का कोयला स्टोर खरीदी-बिक्री करने वाले आरोपी को पुलिस…

28 minutes ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 308 करोड़ की लागत से बन रहे केशकाल घाट बायपास रुट का किया निरीक्षण

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 308 करोड़ की लागत से बन रहे केशकाल घाट बायपास रुट का किया निरीक्षण

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 308 करोड़ की लागत से बन रहे केशकाल घाट बायपास…

36 minutes ago