छत्तीसगढ़

CG : ओम बिड़ला ने रायपुर में विधायकों को ज्यादा से ज्यादा विधानसभा में बैठने की दी सलाह

रायपुर छत्तीसगढ़ विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिड़ला ने अपने संबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा के इस प्रबोधन कार्यक्रम में आप सभी को मेरा अभिवादन, जय जोहार। छत्तीसगढ़ प्रदेश अपनी प्राकृतिक सम्पदा, सौंदर्य, यहाँ की अध्यात्मिक और सांस्कृतिक समृद्धि का प्रतीक रहा है| प्रदेश छोटा है लेकिन विविधताएं बहुत हैं, यहाँ के पुरातत्व, संस्कृति, जनजातीय, लोकाचार पूरे देश को प्रभावित करते है।

छत्तीसगढ़ की विशेष रूप से जीवंत कला, यहां के शिल्प, लोकगीत और नृत्य पूरे देश के लिए आकर्षण है, छत्तीसगढ़ और यहां के पुरातत्व संपत्ति को देखने के लिए देश भर और कई देशों के लोग यहां आते हैं। आप सभी का सौभाग्य है कि आपको इस विधानसभा के सदस्य होने का मौका मिला है। मैं आप सभी सदस्यों को शुभकामनाएं देता हूं, बधाई देता हूं और आशा करता हूं कि जनता ने जिस विश्वास और आकांक्षाओं के साथ आपको चुनकर भेजा है, आप उनके विश्वास और भरोसे को कायम रखेंगे और उनकी अपेक्षाओं को इस विधान मंडल के माध्यम से पूरा करने का प्रयास करेंगे।

kgnews

Recent Posts

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

रायपुर प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं से प्रभावित नागरिकों को राज्य आपदा मोचन निधि के…

5 hours ago
छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

अंबिकापुर कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र में चरित्र शंका को लेकर पत्नी के साथ…

5 hours ago
रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  रतलाम जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित…

5 hours ago
छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

रायपुर स्मार्ट मीटर किसी राज्य सरकार की अलग योजना नहीं, बल्कि भारत सरकार की पुनर्गठित…

5 hours ago
मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

रायपुर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रोजगार सृजन, गरीब कल्याण और आर्थिक…

6 hours ago
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

भोपाल  राज्य शासन द्वारा सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय एम.ओ.एस.पी.आई एवं राज्य सरकार के मध्य…

6 hours ago