छत्तीसगढ़

CG : कच्चे घर से खुशियों के आशियाने तक : महादेई के सपनों को मिला नया आसमान

प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली जिंदगी, सुरक्षा के साथ बढ़ा आत्मसम्मान और भविष्य का विश्वास

रायपुर, एक मजबूत घर केवल ईंट, सीमेंट और दीवारों का ढांचा नहीं होता, बल्कि वह परिवार की सुरक्षा, सम्मान और बेहतर भविष्य की उम्मीदों का आधार होता है। छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) ऐसी ही उम्मीदों को साकार कर रही है। सूरजपुर जिले के ओड़गी विकासखंड के ग्राम पुतकी की निवासी महादेई गुर्जर की कहानी इस परिवर्तन की प्रेरक मिसाल है।


कभी कच्चे मकान में रहने वाली महादेई का परिवार हर बरसात में चिंता और असुरक्षा के बीच जीवन बिताता था। बारिश के दिनों में छत से टपकता पानी, कमजोर दीवारें और घर के ढहने का भय उनकी दिनचर्या का हिस्सा बन चुका था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण पक्का घर बनाना उनके लिए एक दूर का सपना था।लेकिन प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) ने उनके जीवन की दिशा बदल दी। वर्ष 2024-25 में आवास स्वीकृत होने के बाद शासन की मदद और मनरेगा के माध्यम से प्राप्त मजदूरी सहायता से उनका सपना धीरे-धीरे आकार लेने लगा। मेहनत, उम्मीद और सरकारी सहयोग के संगम ने आखिरकार उस सपने को हकीकत में बदल दिया, जिसका इंतजार महादेई का परिवार वर्षों से कर रहा था।


आज महादेई अपने परिवार के साथ एक मजबूत, सुरक्षित और सुंदर पक्के घर में रह रही हैं। उनके चेहरे की मुस्कान बताती है कि यह घर केवल रहने की जगह नहीं, बल्कि उनके संघर्षों पर मिली एक बड़ी जीत है। अब बारिश की बूंदें चिंता नहीं लातीं, बल्कि नए घर की छत पर गिरकर सुकून का एहसास कराती हैं।
महादेई कहती हैं कि पहले हर मौसम के साथ घर की सुरक्षा को लेकर मन में डर बना रहता था, लेकिन अब परिवार सुरक्षित महसूस करता है। बच्चों के लिए बेहतर वातावरण मिला है और पूरे परिवार का आत्मविश्वास बढ़ा है। पक्का घर मिलने से समाज में सम्मान भी बढ़ा है और भविष्य को लेकर नई आशा जगी है।
वे प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तथा प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहती हैं कि इस योजना ने उनके परिवार को केवल घर नहीं दिया, बल्कि सम्मानजनक जीवन जीने का नया आधार प्रदान किया है।

kgnews

Recent Posts

युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक सहभागिता को मिलेगा बढ़ावा

युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक सहभागिता को मिलेगा बढ़ावा

रायपुर स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, अंबिकापुर (सरगुजा) और मुहिम फाउंडेशन फॉर पार्टिसिपेटरी…

7 hours ago
यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात

यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात

रायपुर, यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री  ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात…

7 hours ago
वैज्ञानिक पशुपालन प्रशिक्षण से सशक्त बनेंगी पशु सखियाँ

वैज्ञानिक पशुपालन प्रशिक्षण से सशक्त बनेंगी पशु सखियाँ

रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत जशपुर जिले में पशु सखियों को…

8 hours ago
सड़क नहीं बनी तो गड्ढों में उगा दी धान, सूरजपुर में ग्रामीणों का अनोखा विरोध प्रदर्शन

सड़क नहीं बनी तो गड्ढों में उगा दी धान, सूरजपुर में ग्रामीणों का अनोखा विरोध प्रदर्शन

बिश्रामपुर नगर से लगे सरस्वतीपुर-रामनगर-सूरजपुर मार्ग की बदहाल स्थिति से परेशान ग्रामीणों का सब्र आखिरकार…

8 hours ago
माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

रायपुर माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल पर्यटन, संस्कृति,…

8 hours ago
मध्यप्रदेश की धरती पर निवेशकों का स्वागत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश की धरती पर निवेशकों का स्वागत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश प्रत्येक क्षेत्र में निरंतर प्रगति…

8 hours ago