छत्तीसगढ़

CG : करगीरोड स्टेशन पर मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतरे, जेसीबी का बकेट फंसने की आशंका …

बिलासपुर ।पेंड्रारोड से बिलासपुर आ रही खाली मालगाड़ी के तीन डिब्बे सोमवार दोपहर करगीरोड रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर अचानक पटरी से उतर गए। घटना के बाद स्टेशन परिसर में हड़कंप मच गया। हालांकि हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

जानकारी के अनुसार, कटनी रेल मार्ग पर दोपहर करीब 12.30 बजे यह घटना हुई। मालगाड़ी के डिब्बे उतरने की सूचना मिलते ही रेलवे इंजीनियरिंग विभाग और रेलवे सुरक्षा बल की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया।

कई घंटों की मशक्कत के बाद पटरी से उतरे डिब्बों को हटाया गया। देर शाम तक ट्रैक सुधार का काम भी पूरा कर लिया गया।

प्रारंभिक जांच में डिब्बों के नीचे जेसीबी मशीन का बकेट फंसा मिला है। इससे आशंका जताई जा रही है कि निर्माण कार्य के दौरान जेसीबी का बकेट पटरी के पास गिर गया होगा, जो मालगाड़ी के संपर्क में आने से हादसे का कारण बना। हालांकि रेलवे ने अभी दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि नहीं की है।

रेलवे जांच दल ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही दुर्घटना के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

kgnews

Recent Posts

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के क्रियान्वयन के लिये जन-प्रतिनिधियों की क्षमता-वर्धन कार्यशाला हुई

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के क्रियान्वयन के लिये जन-प्रतिनिधियों की क्षमता-वर्धन कार्यशाला हुई

भोपाल  नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा राज्य के नगरीय निकायों में ठोस अपशिष्ट…

5 hours ago
बल इंजन सरकार के संकल्प को नई गति: केंद्र के ऐतिहासिक निर्णयों से छत्तीसगढ़ को मिलेगा औद्योगिक और कृषि विकास का नया आधार

बल इंजन सरकार के संकल्प को नई गति: केंद्र के ऐतिहासिक निर्णयों से छत्तीसगढ़ को मिलेगा औद्योगिक और कृषि विकास का नया आधार

रायपुर   मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा…

6 hours ago
मैनपाट में ‘नाशपाती’ की मिठास

मैनपाट में ‘नाशपाती’ की मिठास

रायपुर  छत्तीसगढ़ के शिमला के रूप में मशहूर पर्यटन स्थल मैनपाट अब एग्री-टूरिज्म (कृषि पर्यटन)…

6 hours ago
नरसिंहपुर के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

नरसिंहपुर के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  नरसिंहपुर जिले के थाना करेली क्षेत्र में डायल- 112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…

6 hours ago
इंदौर से आबू धाबी अब सिर्फ सवा तीन घंटे की दूरी पर, पर्यटन को नए पंख लगाएगी यह हवाई सेवा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

इंदौर से आबू धाबी अब सिर्फ सवा तीन घंटे की दूरी पर, पर्यटन को नए पंख लगाएगी यह हवाई सेवा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मध्यप्रदेश ने अंतर्राष्ट्रीय विमानन और वैश्विक संस्कृतियों से सम्पर्क में एक नया इतिहास रच…

6 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव भारत टैक्स-2026 में निवेशकों से करेंगे संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव भारत टैक्स-2026 में निवेशकों से करेंगे संवाद

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 16 जुलाई को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित…

6 hours ago