बिलासपुर। खनिज रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन को लेकर कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर खनिज विभाग ने एक बार फिर से कार्रवाई शुरू कर दी है। इस दौरान रेत सहित दो ट्रैक्टर जब्त कर कोनी थाने के सुपुर्द किया गया है। इसी तरह दो ट्रैक्क्टर को कोटा थाना, एक ट्रैक्टर सकरी थाना, एक ट्रैक्टर सरकंडा थाना और तीन हाइवा रेत लावर बैरियर में अभिरक्षा में रखा गया है। इस कार्रवाई के दौरान चूना पत्थर का अवैध परिवहन करने पर दो हाइवा और ईंट, मिट्टी परिवहन करने वाले एक माजदा को जब्त किया गया है।
इसके साथ ही ग्राम बिरकोना मे मिट्टी और मुरुम के अवैध उत्खनन कर रहे एक पोकलेन को सील किया गया है और दो हाइवा को जब्त कर कोनी थाने को सौंपा गया है। इन मामलों में वाहन मालिकों एवं वाहन चालकों के खिलाफ छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 और खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 के तहत खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन का प्रकरण दर्ज किया गया है।
रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से बड़ी खबर सामने आई है। पूंजी पथरा स्थित रायगढ़…
गुणवत्ता की निगरानी के मानक मापदंड किए जाए निर्धारित : राज्यपाल पटेल राज्यपाल ने सिकल…
विशेष लेख कोदो-कुटकी की खेती अपनाएं, पोषण और समृद्धि दोनों पाएं पारंपरिक धरोहर से आधुनिक…
जगदलपुर. बस्तर संभाग के युवाओं के लिए तकनीकी शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में एक…
जो एक बार मध्यप्रदेश आता है, वह यहीं का होकर रह जाता है : मुख्यमंत्री…
दुर्ग. दुर्ग जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में गुटखा और…