CG : कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं …

बेमेतरा । जिले के नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज सोमवार को कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं के द्वारा कलेक्टरेट स्थित दृष्टि सभा कक्ष में जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनदर्शन में जिले के विभिन्न अंचलों से आए नागरिकों ने अपनी मांगों, समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। जनदर्शन के दौरान कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं ने प्रत्येक आवेदक की समस्या को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके पर बुलाकर एवं दूरभाष के माध्यम से चर्चा कर कई प्रकरणों का तत्काल निराकरण कराया। प्रशासन की तत्परता के चलते कई नागरिकों की समस्याओं का समाधान मौके पर ही कर दिया गया, जिससे आवेदकों में संतोष एवं विश्वास का माहौल देखने को मिला।

आज आयोजित जनदर्शन में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 62 आवेदन प्राप्त हुए। तात्कालिक महत्व के मामलों में शीघ्र कार्रवाई करते हुए समाधान किया गया, जबकि गंभीर एवं जांच योग्य प्रकरणों को टीएल पंजी में दर्ज कर संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

जनदर्शन में निराश्रित पेंशन, वृद्धा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, बैटरी चलित ट्रायसायकल प्रदाय, कटा हुआ रकबा जोड़ने, खाद गड्ढा हटाने, आम रास्ता खुलवाने सहित अन्य जनहित से जुड़े विषयों पर आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर सुश्री ममगाईं ने सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को नियमानुसार शीघ्र एवं प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का संवेदनशीलता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ निराकरण किया जाए, ताकि आम नागरिकों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने नागरिकों को भरोसा दिलाया कि जिला प्रशासन उनकी समस्याओं के समाधान के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर प्रकाश कुमार भारद्वाज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : 15 हजार हितग्राहियों को शक्कर का आवंटन नहीं …

राजनांदगांव : 15 हजार हितग्राहियों को शक्कर का आवंटन नहीं …

राजनांदगांव l पीडीएस की दुकानों से जिले के अंत्योदय राशन कार्डधारियों को चार माह से…

23 seconds ago
राजनांदगांव : विस अध्यक्ष डॉ. सिंह, आज व कल जिले के प्रवास पर …

राजनांदगांव : विस अध्यक्ष डॉ. सिंह, आज व कल जिले के प्रवास पर …

राजनांदगांव | विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 11 व 12 जुलाई को जिले के प्रवास…

8 minutes ago
CG : NGT ने रायपुर स्टेडियम में खेल गतिविधियों पर लगाई रोक …

CG : NGT ने रायपुर स्टेडियम में खेल गतिविधियों पर लगाई रोक …

रायपुर। देश में बढ़ते जल संकट को गंभीरता से लेते हुए नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT)…

11 minutes ago
ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स के लिए मध्यप्रदेश बन रहा प्रमुख निवेश का केन्द्र

ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स के लिए मध्यप्रदेश बन रहा प्रमुख निवेश का केन्द्र

ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स के लिए मध्यप्रदेश बन रहा प्रमुख निवेश का केन्द्र एमपी टेक ग्रोथ…

14 minutes ago
CG : बकरे को खा गया जंगली जानवर, ग्रामीण दहशत में …

CG : बकरे को खा गया जंगली जानवर, ग्रामीण दहशत में …

सूरजपुर। जिले के दूरस्थ चांदनी-बिहारपुर क्षेत्र से एक बार फिर जंगली जानवरों की दस्तक ने…

14 minutes ago
CG : सांसद बृजमोहन अग्रवाल आज रीवा दौरे पर …

CG : सांसद बृजमोहन अग्रवाल आज रीवा दौरे पर …

आरंग. आरंग विकासखंड की ग्राम पंचायत रीवा में आज कई विकास कार्यों का लोकार्पण और…

18 minutes ago