धान का उठाव तेजी से करने के दिए निर्देश
महासमुंद, छत्तीसगढ़ में राज्य शासन द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य के तहत इस खरीफ सीजन में अभी तक पूरे राज्य में सर्वाधिक धान की खरीदी हुई है। धान खरीदी का सिलसिला 31 जनवरी 2026 तक निरंतर जारी रहेगा। कलेक्टर विनय लंगेह ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राइस मिलर्स की बैठक लेकर तेजी से उठाव के निर्देश दिए, इसके अलावा कुल खरीदी और उठाव की जानकारी ली एवं उठाव में तेजी लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि धान खरीदी का कार्य अपने अंतिम पड़ाव की ओर है इस दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी होने पर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने जारी किए गए टोकन के अनुसार उठाव करने के निर्देश दिए हैं।
इस दौरान राईस मिलर्स ने शॉर्टेज, मिलर्स टैगिंग एवं अन्य तकनीकी समस्याओं को अवगत कराया जिस पर कलेक्टर ने आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। इसके अलावा कलेक्टर ने कहा कि राज्य शासन की मंशानुरूप अतिशीघ्र धान उठाव कर लिया जाए। बैठक में अपर कलेक्टर रवि साहू, खाद्य अधिकारी अजय यादव, जिला विपणन अधिकारी आशुतोष डड़सेना, उपायुक्त सहकारिता द्वारिकानाथ एवं जिले के राइस मिलर्स मौजूद रहे।
रायपुर। कलेक्टर रायपुर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश एवं एसडीएम रायपुर के मार्गदर्शन में पिछले…
रायपुर। रायपुर में एक तांत्रिक द्वारा बड़े पैमाने पर ठगी का मामला सामने आया है।…
जगदलपुर। बस्तरवासियों की वर्षों पुरानी पुरी तक सीधी रेल सेवा की उम्मीद एक बार फिर…
रायपुर। प्रदेश में लंबे समय से प्रतीक्षित आईपीएस तबादला सूची 15 जुलाई से पहले कभी…
वन, वन्यजीव और पर्यावरण कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए न्यायिक एवं प्रशासनिक समन्वय ज़रूरी…
ग्वालियर-चंबल क्षेत्र अब और तेज गति से बढ़ेगा आगे: मुख्यमंत्री डॉ. यादव राज्य सरकार पर्यटन…