छत्तीसगढ़

CG : कलेक्टर ने राईस मिलर्स की ली बैठक

धान का उठाव तेजी से करने के दिए निर्देश

महासमुंद,  छत्तीसगढ़ में राज्य शासन द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य के तहत इस खरीफ सीजन में अभी तक पूरे राज्य में सर्वाधिक धान की खरीदी हुई है। धान खरीदी का सिलसिला 31 जनवरी 2026 तक निरंतर जारी रहेगा। कलेक्टर विनय लंगेह ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राइस मिलर्स की बैठक लेकर तेजी से उठाव के निर्देश दिए, इसके अलावा कुल खरीदी और उठाव की जानकारी ली एवं उठाव में तेजी लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि धान खरीदी का कार्य अपने अंतिम पड़ाव की ओर है इस दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी होने पर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने जारी किए गए टोकन के अनुसार उठाव करने के निर्देश दिए हैं।

इस दौरान राईस मिलर्स ने शॉर्टेज, मिलर्स टैगिंग एवं अन्य तकनीकी समस्याओं को अवगत कराया जिस पर कलेक्टर ने आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। इसके अलावा कलेक्टर ने कहा कि राज्य शासन की मंशानुरूप अतिशीघ्र धान उठाव कर लिया जाए। बैठक में अपर कलेक्टर रवि साहू, खाद्य अधिकारी अजय यादव, जिला विपणन अधिकारी आशुतोष डड़सेना, उपायुक्त सहकारिता द्वारिकानाथ एवं जिले के राइस मिलर्स मौजूद रहे।

kgnews

Recent Posts

CG : लापता स्कूली छात्र का रेस्क्यू, शादी का झांसा देकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार …

CG : लापता स्कूली छात्र का रेस्क्यू, शादी का झांसा देकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार …

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में संचालित "अभियान संवेदना" के तहत…

12 minutes ago
मुंबई एयरपोर्ट पर जीरो विजिबिलिटी का असर, इंदौर में 2 मिनट के अंतराल पर उतारे गए दो विमान; 240 से ज्यादा यात्री फंसे

मुंबई एयरपोर्ट पर जीरो विजिबिलिटी का असर, इंदौर में 2 मिनट के अंतराल पर उतारे गए दो विमान; 240 से ज्यादा यात्री फंसे

इंदौर सुबह मुंबई में शुरू हुई मूसलाधार बारिश और आसमान में छाए घने काले बादलों…

15 minutes ago
CG : हत्या की नीयत से हथौड़ी से मारा, जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार …

CG : हत्या की नीयत से हथौड़ी से मारा, जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार …

धमतरी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मगरलोड और पुलिस चौकी करेलीबड़ी पुलिस द्वारा हत्या की…

18 minutes ago
रेवांचल एक्सप्रेस से अकेला भोपाल पहुंचा 10 साल का मासूम, GRP ने मां से मिलवाकर लौटाई खुशियां

रेवांचल एक्सप्रेस से अकेला भोपाल पहुंचा 10 साल का मासूम, GRP ने मां से मिलवाकर लौटाई खुशियां

 भोपाल ऑपरेशन हमर्दद ने एक मासूम को उसकी मां से मिलवा दिया। बच्चे के सही…

35 minutes ago
बिलासपुर में प्रार्थना सभा पर बवाल, हिंदू संगठनों ने लगाया धर्मांतरण कराने का आरोप

बिलासपुर में प्रार्थना सभा पर बवाल, हिंदू संगठनों ने लगाया धर्मांतरण कराने का आरोप

बिलासपुर. बिलासपुर में एक बार फिर कथित धर्मांतरण का मामला सामने आया है। तारबाहर थाना…

36 minutes ago
CM यादव के बड़े ऐलान: सतगढ़ी का बदलेगा नाम, UCC पर बड़ा बयान; भोपाल में ₹100 करोड़ के स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क की सौगात

CM यादव के बड़े ऐलान: सतगढ़ी का बदलेगा नाम, UCC पर बड़ा बयान; भोपाल में ₹100 करोड़ के स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क की सौगात

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के कोलार रोड स्थित स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क, सतगढ़ी…

40 minutes ago