रायपुर । वन मंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस के आरोप पत्र पर पलटवार करते हुए कहा ,वाह क्या खूब बेशर्मी है। 5 साल के कार्यकाल में जनता को धोखा देकर एक वादा पूरा न करने वाली कांग्रेस अब भाजपा के शासन के 1 साल में आरोप पत्र ला रही है। कश्यप ने कहा कि बेशर्म और बेहया कांग्रेस के ऐसे आराेपो को जनता एक सिरे नाकार चुकी है। विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद, कांग्रेस लोकसभा चुनाव हार गई और उसके बाद फिर उपचुनाव में भी उसकी बड़ी भयंकर हार हुई। जनता ने बार-बार बता दिया है कि वह कांग्रेस की झूठी बातों में अब नहीं आएगी ।
मंत्री कश्यप ने कहा कि कांग्रेस बड़ी बेशर्मी से पहले अपराध करवा रही है और उसके बाद अपराध पर आरोप पत्र ला रही है अब तक जितने भी अपराध हुए हैं सारे अपराधों में कांग्रेसी नेताओं का हाथ सामने आ रहा है। कांग्रेस ने झूठा आरोप पत्र लाकर यह प्रमाणित कर दिया है की नगरी निकायों में उनके महापौरों ने कोई काम नहीं किया, नहीं तो वह अपनी उपलब्धियां लेकर सामने आते। कांग्रेस के किसी नेता के पास एक उपलब्धि बताने को नहीं हैं जो हश्र कांग्रेस का पहले हुआ। वहीं अब भी होगा कांग्रेस को नगरी निकाय चुनाव में करारी हार का सामना करना होगा।
अनूपपुर. कलेक्टर हर्षल पंचोली के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतहरी श्री कमलेश पुरी ने…
अनूपपुर. जिला चिकित्सालय अनूपपुर में एस.वी. सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, शहडोल तथा जिला चिकित्सालय…
भोपाल. 17 एवं 20 जुलाई को नगर निगम भोपाल द्वारा आवासीय परिसरों में संचालित व्यावसायिक…
फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण :…
जबलपुर बदहाल रोड के बावजूद टोल वसूली पर जबलपुर हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है। इस…
अंबिकापुर. अंबिकापुर के टिहरी जंगल में 9वीं कक्षा के छात्र की बेरहमी से हत्या कर…