रायपुर 10 नवंबर 2023। “4 करोड़ का टिकट ” AUDIO वायरल मामले में कांग्रेस ने बड़ा एक्शन लिया है। पार्टी ने बिलासपुर महापौर रामशरण यादव को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। पार्टी की तरफ से जारी आदेश में बिलासपुर महापौर रामशरण यादव को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया गया है। आपको बता दें कि कांग्रेस के बागी व पूर्व विधायक अरूण तिवारी और महापौर रामशरण यादव के बीच बातचीत का एक AUDIO सोशल मीडिया में वायरल हुआ था।इस वायरल वीडियो में कांग्रेस नेताओं के बारे में अनर्गल बातें कही गयी थी, साथ ही टिकट के एवज में 4 करोड़ के लेनदेन की बात भी कही गयी थी। यही नहीं प्रभारी को लेकर भी तरह-तरह की बातें और आरोप बातचीत के दौरान लगाये गये थे। कल ही इस मामले में कांग्रेस ने 24 घंटे का वक्त देते हुए महापौर रामशरण यादव को नोटिस जारी किया गया था। अब इस मामले में निलंबित आदेश जारी कर दिया गया है।
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह निवास बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में प्रस्तुत आवेदन…
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने 7.14 लाख से अधिक तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 162.32 करोड़ की प्रोत्साहन…
रायपुर कल ग्राम बेन्द्री, उरला औद्योगिक क्षेत्र के पास, थाना उरला, जिला रायपुर स्थित मेसर्स…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा 24 जून से 08 जुलाई 2026 तक संचालित 15 दिवसीय प्रदेशव्यापी…
भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमन्तु और अर्धघुमन्तु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) …
जबलपुर जिले में समर्थन मूल्य पर खरीदे गए गेहूं के भंडारण में एक और बड़ा…