दुर्ग । जिले में एक दवा कारोबारी से ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 83 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले पर तत्काल संज्ञान लेते हुए 42 लाख रुपए खाते में होल्ड कर दिए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला भिलाई नगर थाना क्षेत्र का है। एएसपी भिलाई सुखनंदन राठौर ने बताया कि, दवा कारोबारी को एक सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग में निवेश करने का ऑफर मिला था। उसमें उसे अधिक मुनाफा देने का वादा किया गया था।
शुरुआती निवेश पर मुनाफा मिलने से उनका विश्वास बढ़ा, फिर अपनी बचत से 83 लाख रुपए निवेश कर दिए। इसके बाद न तो उसे लाभ मिला और न उसके निवेश के पैसे लौटाए गए। जैसे ही उसे ठगी का एहसास हुआ, उसने हेल्पलाइन 1930 पर कॉल कर केस दर्ज कराया।
पुलिस ने शिकायत मिलते ही तत्काल कार्रवाई करते हुए संदिग्ध खातों से 42 लाख रुपए होल्ड कर दी। साइबर क्राइम टीम ने बैंक खातों और संदिग्ध लेन-देन को ट्रैक किया है। पुलिस अपराधियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
रायपुर सुशासन शिविरों के माध्यम से शासकीय जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ अंतिम छोर के…
रायपुर नगर पालिक निगम कोरबा के सर्वमंगला नगर जोनांतर्गत वार्ड क्र. 61, 64 तथा दर्री…
भोपाल रतलाम जिले के थाना जावरा शहर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील…
भोपाल भारतीय संस्कृति में माता-पिता को देवतुल्य माना गया है। उनके सम्मान, सेवा और आशीर्वाद…
नीमच जनपद पंचायत जावद के अध्यक्ष गोपाल चारण के रिश्वत लेते पकड़े जाने के मामले…
रायपुर आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं छत्तीसगढ़ श्री महादेव कावरे (आईएएस) के सेवानिवृत्त होने…