CG : किशोरी बालिकाओं के लिए एचपी वैक्सीन जरूरी, कलेक्टर ने की अपील-भ्रामक खबरों से रहें दूर

कोरिया , जिले में किशोरी बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य पहल के तहत 14 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को ह्यूमन पैपिलोमावायरस (एचपीवी) वैक्सीन निरूशुल्क लगाई जा रही है। यह अभियान भारत सरकार के निर्देश पर संचालित है और सरकारी अस्पतालों में यह टीका उपलब्ध कराया जा रहा है।

जिला कलेक्टर चन्दन त्रिपाठी ने किशोरियों और उनके अभिभावकों से अपील की है कि वे 14 से 15 वर्ष तक की बालिकाओं को अनिवार्य रूप से एचपीवी वैक्सीन लगवाएं। उन्होंने कहा कि यह टीका गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर की रोकथाम में बेहद प्रभावी है और इसे लेकर फैल रही भ्रामक जानकारियों पर ध्यान न दें।

कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और किशोरियों में इसके प्रति मजबूत प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया देखी गई है। उन्होंने कहा कि समाज में जागरूकता बढ़ाकर ही इस गंभीर बीमारी से बचाव संभव है।

गौरतलब है कि सर्वाइकल कैंसर भारत में महिलाओं में कैंसर से होने वाली मौतों के प्रमुख कारणों में शामिल है। ऐसे में समय पर टीकाकरण इस बीमारी के खतरे को काफी हद तक कम कर सकता है।

जिला प्रशासन ने अभिभावकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि वे अपनी बेटियों के बेहतर स्वास्थ्य और सुरक्षित भविष्य के लिए इस अवसर का लाभ अवश्य उठाएं।

kgnews

Recent Posts

CG Deputy CM साव का कांग्रेस पर हमला, बोले- UCC पर फैला रही दुष्प्रचार; आदिवासी परंपराएं रहेंगी सुरक्षित

CG Deputy CM साव का कांग्रेस पर हमला, बोले- UCC पर फैला रही दुष्प्रचार; आदिवासी परंपराएं रहेंगी सुरक्षित

रायपुर. भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रदेश में समान नागरिक संहिता याने UCC लागू करने…

6 hours ago
Kawardha के सरकारी स्कूल में शराब पीते पकड़ा गया शिक्षक, DEO ने जांच के दिए निर्देश

Kawardha के सरकारी स्कूल में शराब पीते पकड़ा गया शिक्षक, DEO ने जांच के दिए निर्देश

कवर्धा. कवर्धा जिले के पंडरिया विकासखंड से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने…

7 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर की महिलाएं बनेंगी ‘ड्रोन दीदी’

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर की महिलाएं बनेंगी ‘ड्रोन दीदी’

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और कृषि में आधुनिक…

9 hours ago
Dongargarh परिक्रमा पथ भूमि अधिग्रहण मामले में कलेक्टर को सुनवाई के निर्देश, बिलासपुर हाईकोर्ट का आदेश

Dongargarh परिक्रमा पथ भूमि अधिग्रहण मामले में कलेक्टर को सुनवाई के निर्देश, बिलासपुर हाईकोर्ट का आदेश

बिलासपुर. हाईकोर्ट में डोंगरगढ़ के बहुचर्चित परिक्रमा पथ निर्माण मामले में सुनवाई हुई. कोर्ट ने…

9 hours ago
आवास निर्माण तक सीमित रहा मंडल अब अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में भी प्रदेश के विकास को देगा नई गति : मुख्यमंत्री साय

आवास निर्माण तक सीमित रहा मंडल अब अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में भी प्रदेश के विकास को देगा नई गति : मुख्यमंत्री साय

आवास निर्माण तक सीमित रहा मंडल अब अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में भी प्रदेश के…

10 hours ago