छत्तीसगढ़

CG : किसान की बेटी ने पास की जज की परीक्षा, सफलता की कहानी पढ़िए

 सरगुजा छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की ओर से शुक्रवार को सिविल जज परीक्षा 2022 के परिणाम घोषित किए गए हैं. इस परीक्षा में सरगुजा की बेटियों ने परचम लहराया है. परीक्षा में अम्बिकापुर की हिमांशी सराफ ने काफी संघर्षों के बाद सफलता हासिल की है. हिमांशी ने प्रदेश में छठवां स्थान हासिल किया है. इसके साथ ही सीतापुर क्षेत्र में रहने वाली पुनीत समीक्षा खलखो और सूरजपुर के रामानुजनगर में रहने वाली आकांक्षा सिंह नेताम ने भी सिविल जज की परीक्षा में सफलता हासिल की है. एक साथ तीन बेटियों की सफलता से परिवार में हर्ष का माहौल है.

सिविल जज की परीक्षा में सूरजपुर के रामानुजनगर के दूरस्थ क्षेत्र आमगांव की आकांक्षा सिंह नेताम ने भी सफलता हासिल की है. आकांक्षा के पिता हरिनंदन सिंह पेशे से किसान हैं. जबकि मां तारा सिंह शिक्षक हैं. आकांक्षा ने अपनी 12वीं तक की पढ़ाई सरस्वती शिशु मंदिर सूरजपुर से की है. जबकि उन्होंने होलीक्रॉस अंबिकापुर से बीएससी से ग्रेजुएशन हासिल किया. इस बीच पिता ने जज बनने के लिए प्रेरित किया. पिता के सहयोग के बाद आकांक्षा ने पीजी कॉलेज से एलएलबी की पढ़ाई की. इसके बाद सिविल जज की परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी. आकांक्षा ने कहा कि, “सिविल जज के लिए प्री की परीक्षा अपने दम पर पास की. उसके बाद मेंस के लिए कोचिंग का सहारा लिया. कोचिंग के साथ ही कड़ी मेहनत के बाद आकांक्षा ने सफलता हासिल की.”

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : पहल : जीवनभर शिक्षा को समर्पित रहे अब देह भी करेंगे विद्यार्थियों के नाम…

राजनांदगांव : पहल : जीवनभर शिक्षा को समर्पित रहे अब देह भी करेंगे विद्यार्थियों के नाम…

राजनांदगांव , शिक्षा और समाजसेवा से जुड़ा एक प्रेरक उदाहरण पेश करते हुए शहर के…

8 minutes ago
राजनांदगांव : राधा-माधव चरित्र का मनन मानव कल्याण का मार्ग…

राजनांदगांव : राधा-माधव चरित्र का मनन मानव कल्याण का मार्ग…

राजनांदगांव , श्रीसत्यनारायण मंदिर समिति के द्वारा आयोजित 16 दिवसीय पुरुषोत्तम मास सत्संग महोत्सव के…

15 minutes ago
मॉनसून में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश, बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे कार्मिक

मॉनसून में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश, बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे कार्मिक

मॉनसून में उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति के सभी प्रबंध करें अनुमति उपरांत ही मुख्यालय…

28 minutes ago
राजनांदगांव : योग शारीरिक स्वास्थ्य का साधन ही नहीं राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम भी है…

राजनांदगांव : योग शारीरिक स्वास्थ्य का साधन ही नहीं राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम भी है…

राजनांदगांव , पतंजलि विश्वविद्यालय, भारत स्वाभिमान तथा पतंजलि योग समिति के द्वारा सिंधु भवन लालबाग…

32 minutes ago
राजनांदगांव : जूनियर स्पीड हैंडबॉल नेशनल प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ महिला टीम ने जीता कांस्य पदक…

राजनांदगांव : जूनियर स्पीड हैंडबॉल नेशनल प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ महिला टीम ने जीता कांस्य पदक…

राजनांदगांव , बागपत में हुई द्वितीय जूनियर स्पीड हैंडबॉल राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ महिला टीम…

40 minutes ago
CG : साईकिल स्टोर में लगी आग, सटे कई दुकानों को लिया चपेट में …

CG : साईकिल स्टोर में लगी आग, सटे कई दुकानों को लिया चपेट में …

बिलासपुर। शहर के व्यस्त बुधवारी बाजार क्षेत्र में गुरुवार 4 जून देर रात उस समय…

47 minutes ago