सरगुजा । जिले के सीतापुर वन परिक्षेत्र के सरगा खेजुरपारा गांव में सोमवार सुबह एक हाथी गहरे कुएं में गिर गया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। फिलहाल वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद है और रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।
ऐसे हुई घटना
ग्रामीणों के मुताबिक, हाथी गांव से गुजरते हुए एक सकरे रास्ते पर चल रहा था। रास्ते के किनारे मिट्टी का पुराना कुआं था, जिसकी दीवारें काफी जर्जर थीं। फिसलन भरे रास्ते के कारण हाथी का संतुलन बिगड़ गया और वह कुएं में जा गिरा।
ग्रामीणों की सतर्कता से मिली सूचना
हाथी के गिरने की आवाज सुनकर आस-पास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम सरगा गांव पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया।
रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हाथी को सुरक्षित निकालने के लिए भारी मशीनरी और स्थानीय लोगों की मदद ली जा रही है। कुएं की गहराई और संकरी जगह के कारण रेस्क्यू अभियान चुनौतीपूर्ण है।
ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर मौजूद हैं और हाथी की सलामती के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह निवास बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में प्रस्तुत आवेदन…
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने 7.14 लाख से अधिक तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 162.32 करोड़ की प्रोत्साहन…
रायपुर कल ग्राम बेन्द्री, उरला औद्योगिक क्षेत्र के पास, थाना उरला, जिला रायपुर स्थित मेसर्स…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा 24 जून से 08 जुलाई 2026 तक संचालित 15 दिवसीय प्रदेशव्यापी…
भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमन्तु और अर्धघुमन्तु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) …
जबलपुर जिले में समर्थन मूल्य पर खरीदे गए गेहूं के भंडारण में एक और बड़ा…