छत्तीसगढ़

CG : कोल्ड ड्रिंक की आड़ में शराब बेच रहा था दुकानदार, साइबर सेल ने दबोचा

रायगढ़ अवैध शराब पर कार्यवाही के क्रम में साइबर सेल और थाना खरसिया की संयुक्त टीम द्वारा रानीसागर चौंक के एक कोलड्रिंक दुकान में शराब रेड कार्यवाही किया गया, जहां पुलिस टीम द्वारा आरोपी से अवैध बिक्री के लिए रखी देशी और अंग्रेजी शराब तथा बीयर बोतल जप्त कर आरोपी पर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है।

जानकारी के मुताबिक साइबर सेल की टीम को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई थी कि रानीसागर चौक के पास रमेश पटेल नाम का व्यक्ति अपने कोलड्रिंक, पानी बाटल की दुकान में अवैध रूप से देशी व अंग्रेजी शराब रखा हुआ है और बिक्री कर रहा है । वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर साइबर सेल और खरसिया पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा छापेमारी  किया गया, दुकान में संदेही रमेश पटेल मिला जिससे अवैध रूप से शराब बिक्री के संबंध में पूछताछ करने पर इधर-उधर की बात करने लगा । गवाहों के समक्ष पुलिस टीम द्वारा दुकान की तलाशी ली गई जिसमें  दुकान अंदर एक बोरी के झोला में देशी प्लेन शराब के 33 पाव और अंग्रेजी शराब के 16 पाव एवं हेवर्डस 5000 बीयर की 06 बाटल *जुमला कीमती लगभग ₹6060 का अवैध शराब मिला।

आरोपी रमेश पटेल पिता छोटेलाल पटेल उम्र 40 साल साकिन ग्राम रानीसागर थाना खरसिया जिला रायगढ़ के कब्जे से अवैध शराब की जप्ती कर थाना खरसिया में आरोपी पर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : क्षत्रिय महासभा की बैठक आज…

राजनांदगांव : क्षत्रिय महासभा की बैठक आज…

राजनांदगांव | उपसमिति राजनांदगांव की सामान्य सभा की बैठक 21 जून को दोपहर 2 बजे…

3 minutes ago
राजनांदगांव : योग से खुद को किया निरोग, 10 हजार को सिखा रहे…

राजनांदगांव : योग से खुद को किया निरोग, 10 हजार को सिखा रहे…

राजनांदगांव , 70 वर्ष की उम्र में जहां अधिकांश लोग स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझते…

6 minutes ago
राजनांदगांव : गायत्री शक्तिपीठ में मनेगी गायत्री जयंती…

राजनांदगांव : गायत्री शक्तिपीठ में मनेगी गायत्री जयंती…

राजनांदगांव| गायत्री शक्तिपीठ में 23 और 24 जून को गायत्री जयंती और युगऋषि पंडित राम…

28 minutes ago
राजनांदगांव : दिग्विजय स्टेडियम में योग दिवस आज…

राजनांदगांव : दिग्विजय स्टेडियम में योग दिवस आज…

राजनांदगांव | अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को स्वस्थ आयु के लिए योग थीम…

30 minutes ago
राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे जय प्रकाश साहू

राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे जय प्रकाश साहू

नई दिल्ली, 19 जून। युवा कांग्रेस जिला महामंत्री जयप्रकाश साहू ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता…

31 minutes ago
राजनांदगांव : आज कार्यक्रम में शामिल होंगे डॉ. रमन…

राजनांदगांव : आज कार्यक्रम में शामिल होंगे डॉ. रमन…

राजनांदगांव | विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 21 जून को सुबह 7.35 बजे स्पीकर हाऊस…

32 minutes ago