कोरबा जिले में तेज रफ्तार बस ने सड़क किनारे खड़े ट्रक को ठोकर मार दी है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इस हादसे में 20 ज्यादा लोग घायल हो गए हैं वहीं कई लोगों की हालत गंभीर है। यह हादसा हादसा बांगो थाना क्षेत्र अंतर्गत केंदई हसदेव पुल के ऊपर हुआ। बताया जा रहा है कि पुल के ऊपर खड़ी ट्रक में यात्रियों से भरी बस जा टकराई। इस हादसे में 20 से अधिक लोग घायल हो गए, जिसमें घायल 6 महिला और 8 पुरूष को आई गंभीर चोटें आई हैं। चार की हालात गंभीर बताई जा रही है।
इस हादसे के बाद यात्रियों में हड़कप मच गया और यात्री चीख पुकार मचाने लगे। बस में फंसे लोगों को बाहर निकल गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई जहां मौके पर पहुंचे। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे के बाद बस की सीट में यात्री फंसे हुए थे। घटना की सूचना पर 112 की टीम और हाईवे पेट्रोलिंग मौके पर पहुंची। जहां बस में फंसे लोगों को 112 और हाईवे पेट्रोलिंग की मदद से रेस्क्यू किया गया। जहां घंटों की मशक्कत के बाद एक-एक कर बस की सीट में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। सभी घायलों का इलाज पोड़ी उपरोड़ा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। वहीं कुछ यात्रियों को हायर सेंटर रेफर किए जाने की भी बातें सामने आ रही हैं। इस पूरे हादसे को लेकर मोरगा पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि इस सड़क हादसे में घायल हुए सभी लोगों का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है। इस हादसे में कुछ लोग गंभीर हैं।
रायपुर प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं से प्रभावित नागरिकों को राज्य आपदा मोचन निधि के…
अंबिकापुर कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र में चरित्र शंका को लेकर पत्नी के साथ…
भोपाल रतलाम जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित…
रायपुर स्मार्ट मीटर किसी राज्य सरकार की अलग योजना नहीं, बल्कि भारत सरकार की पुनर्गठित…
रायपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रोजगार सृजन, गरीब कल्याण और आर्थिक…
भोपाल राज्य शासन द्वारा सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय एम.ओ.एस.पी.आई एवं राज्य सरकार के मध्य…