जांजगीर। जिले के तरौद गांव में उस समय हालात तनावपूर्ण हो गए जब एक क्रेशर खदान में ट्रैक्टर गिरने से ड्राइवर की मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने मृतक का शव मुख्य मार्ग पर रखकर चक्काजाम कर दिया और जमकर नारेबाजी की।
ग्रामीणों की मांग है कि मृतक चालक के परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए और उसके बच्चों के भरण-पोषण की जिम्मेदारी प्रशासन ले। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि खदान प्रबंधन की लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ है, इसलिए पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। कई घंटों तक मुख्य मार्ग बाधित रहा जिससे यातायात प्रभावित हुआ। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि जांच के बाद जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी और पीड़ित परिवार की सहायता को लेकर उचित कदम उठाए जाएंगे। फिलहाल चक्काजाम को समाप्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में…
भोपाल उज्जैन जिले के थाना चिंतामन गणेश क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…
इंदौर देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर गंभीर जलसंकट से गुजर रहा है। हालत यह…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…
भोपाल मॉडल और अभिनेत्री त्विषा शर्मा की 12 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत…
भोपाल पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा की अध्यक्षता में मध्यप्रदेश पुलिस स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (PHPS) न्यासी…