छत्तीसगढ़

CG : खराब सड़कों के कारण आने जाने में हो रही है असुविधा, उमरपोटी निवासियों ने की शिकायत

दुर्ग। कलेक्टर  ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में एडीएम अरविंद एक्का ने जनदर्शन में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगां से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने जनदर्शन में पहुंचे सभी लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और समुचित समाधान एवं निराकरण करने संबंधित विभागों को शीघ्र कार्यवाही कर आवश्यक पहल करने को कहा। जनदर्शन में आज 137 आवेदन प्राप्त हुए। ग्राम पंचायत गिरहोलावासियों ने अवैध मुरूम उत्खनन परिवहन की शिकायत की। ग्रामवासियों ने बताया कि तहसील अहिवारा के अंतर्गत ग्राम पंचायत गिरहोला में तालाब निर्माण किया जा चुका है, उसके बावजूद मुरूम उत्खनन के बहाने तालाब बनाने के नाम से समतल भूमि को अवैध मुरूम उत्खनन एवं परिवहन किया जा रहा है। इस पर एडीएम ने संबंधित विभाग को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। ग्राम नगपुरा निवासी ने जल जीवन मिशन अंतर्गत नल कनेक्शन प्रदान करने आवेदन दिया। नगपुरा में ग्रामीण परिवारां को नल जल कनेक्शन प्रदान करने का कार्य अधूरा है। ग्रामीण परिवारों को इसका लाभ नही मिल पा रहा है। महिलाओं और बालिकाओं को रोजाना पानी लाने के लिए कठोर परिश्रम करना पड़ रहा है। एडीएम ने पीएचई विभाग को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। उमरपोटी निवासियों ने कालोनी की खराब सड़क की मरम्मत के लिए आवेदन दिया। विगत दो-तीन वर्षाे से कालोनी वासियों को खराब सड़क के चलते काफी परेशानी व दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है, जिसकी सूचना ग्राम पंचायत उमरपोटी सरंपच को दी गई थी। वस्तु स्थिति का उन्होंने मुआयना भी किया। साथ ही नाली व नल हेतु गड्ढ़ा खोदकर खुला छोड़ दिया गया है, जिसके कारण आने जाने में और वाहन पार्किंग में असुविधा हो रही है। खराब सड़क के चलते बारिश होने पर कीचड़ के मुख्य परेशानी स्कूल पढ़ने वाले बच्चों की है, जो कई बार रास्ते में स्लिप होकर गिर गए हैं। इस पर एडीएम ने सीईओ जनपद पंचायत दुर्ग को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।

kgnews

Recent Posts

Rajnandgaon: सब्जी व्यापारी प्रेम लाल सोनकर का निधन

Rajnandgaon: सब्जी व्यापारी प्रेम लाल सोनकर का निधन

राजनांदगांव। नंदई चौक डबरी पारा निवासी प्रतिष्ठित सब्जी व्यापारी प्रेम लाल सोनकर, पिता स्वर्गीय लखन…

13 hours ago
CG : ग्राफ्टेड बैंगन की खेती से क्रांति चंद्राकर की आय में हुआ इजाफा

CG : ग्राफ्टेड बैंगन की खेती से क्रांति चंद्राकर की आय में हुआ इजाफा

महासमुंद , महासमुंद विकासखंड के ग्राम लोहारडीह निवासी क्रान्ति कुमार चंद्राकर एक शिक्षित एवं प्रगतिशील…

15 hours ago
CG : कलेक्टर डॉ. संतोष देवांगन ने प्राचार्यों एवं संकुल शैक्षिक समन्वयकों की ली बैठक

CG : कलेक्टर डॉ. संतोष देवांगन ने प्राचार्यों एवं संकुल शैक्षिक समन्वयकों की ली बैठक

कहा सुविधाओं में कमी नही होगी, परिणाम बेहतर आना चाहिए   गौरेला पेंड्रा मरवाही, कलेक्टर डॉ.…

15 hours ago
CG : 23 साल से सेवा दे रहे 60 कर्मचारियों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत …

CG : 23 साल से सेवा दे रहे 60 कर्मचारियों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत …

बिलासपुर । छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कोरबा नगर निगम के 60 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के पक्ष…

15 hours ago
CG : मत्स्य प्रजनन काल को देखते हुए 16 जून से 15 अगस्त तक रहेगा मत्स्याखेट प्रतिबंधित

CG : मत्स्य प्रजनन काल को देखते हुए 16 जून से 15 अगस्त तक रहेगा मत्स्याखेट प्रतिबंधित

मछलियों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए घोषित किया गया बंदउल्लंघन पर 25 हजार रुपये…

15 hours ago