धमतरी के भखारा तहसील कार्यालय के सामने बुधवार को अनोखा मामला देखने को मिला. एक व्यक्ति रोहित साहू अपनी बीमार बूढ़ी मां को खाट में लिटा कर एक गाड़ी में लेकर तहसील कार्यलय पहुंचा और हाथों में तिरंगा लेकर लहराने लगा. पहली बार में ऐसा लगा शायद तहसील कार्यालय में कोई गंभीर मामला होगा, जिस पर ये विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है. लेकिन पूछने पर माजरा समझ आया.
रोहित के जमीन विवाद का एक मामला काफी लंबे समय से चल रहा है. इस जमीन पर होने वाली फसल पर भी हक का विवाद होता रहता है. रोहित साहू ने कई बार इस मामले को सुलझाने की अपील प्रशासन से की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर वहां अपनी मां को खाट सहित तहसील ऑफिस लेकर पहुंच गया. रोहित साहू का कहना है कि जमीन मामले में कई बार दफ्तरों के चक्कर लगा चुके है. मेरी माँ का सेवा जतन करने वाला कोई नही है. एसडीएम जांच करके उचित निर्णय ले.
परेशान रोहित ने तहसील के सामने तिरंगा झंडा भी लहराया. चूंकि रोहित का मामला कोर्ट में चल रहा था इस वजह से किसी अधिकारी ने इस मामले कुछ भी कहना उचित नहीं समझा. कुछ देर तक प्रदर्शन के बाद समझाइश मिलने के बाद वह अपनी मां को लेकर चला गया.
भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने कहा है कि…
भोपाल सिंधी मेला समिति द्वारा सिंधी व्यंजन की परंपरा को बरकरार रखने के उद्देश्य से…
भोपाल माय यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश सरकार…
रायपुर छत्तीसगढ़ में रेलवे विकास अब केवल नई रेल लाइनों के निर्माण तक सीमित नहीं…
रायपुर कबीरधाम जिले के भोरमदेव अभ्यारण्य में प्रकृति संरक्षण और इको-टूरिज्म को नई पहचान देते…
भिंड मध्य प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव 12 जुलाई रविवार को भिंड के दौरे…