नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध: राज्यमंत्री गौर

भोपाल

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  कृष्णा गौर ने कहा है कि प्रदेश सरकार नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। आमजन की समस्याओं का त्वरित और स्थाई समाधान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। निर्माण एजेंसियों को सभी स्वीकृत कार्य पूरी प्रामाणिकता के साथ निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरे करने होंगे, जिससे स्थानीय नागरिकों को अधोसंरचनाओं का समय पर लाभ मिल सके। पार्कों का सौंदर्यीकरण, सुदृढ़ सड़कें और सार्वजनिक सुविधाओं का निरंतर विस्तार नागरिकों के जीवन स्तर को सुगम और उन्नत बनाने की दिशा में एक प्रभावी कदम है।

राज्यमंत्री  गौर शनिवार को गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र के वार्ड-66 स्थित इंद्रपुरी में लगभग 72 लाख रुपए की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित कर रही थी।

राज्यमंत्री  गौर ने क्षेत्र के विकास को नई गति देते हुए नैनागिरी पार्क में 8 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाली बाउंड्री वॉल तथा खेड़ापति मंदिर से नैनागिरी कॉलोनी तक 40 लाख रुपए की लागत से बनने वाली मुख्य सड़क के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। साथ ही उन्होंने भारत नगर स्थित समर्पण पार्क में 8 लाख रुपए की लागत से बनने वाली बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य का भूमि-पूजन किया।

राज्यमंत्री  गौर ने इंद्रपुरी 'ए' सेक्टर के एकता पार्क में 3.80 लाख रुपए की लागत से पाथवे निर्माण एवं बाउंड्री वॉल की पुताई के कार्य का शुभारंभ किया। इंद्रपुरी 'बी' सेक्टर में पार्क की बाउंड्री वॉल के प्रगतिरत निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और वहां 11 लाख रुपए की लागत से पेवर ब्लॉक लगाने के कार्य का भूमि-पूजन किया। उन्होंने इंद्रपुरी 'बी' सेक्टर की विभिन्न आंतरिक कॉलोनियों में निर्मित हो रही सीसी रोड का भी अवलोकन किया तथा इस दौरान स्थानीय नागरिकों से आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और अधिकारियों को निराकरण करने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम में श्री लवकुश यादव, श्री भीकम सिंह बघेल, पार्षद  उर्मिला मौर्य,  शिरोमणी शर्मा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, नागरिक, विभागीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

 

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान बना जनभागीदारी का माध्यम

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान बना जनभागीदारी का माध्यम

रायपुर वन महोत्सव में पर्यावरण संरक्षण का संदेश पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने…

2 hours ago
जैन दर्शन वैश्विक है, जो समाज को शांति प्रिय बना सकता है : मंत्री काश्यप

जैन दर्शन वैश्विक है, जो समाज को शांति प्रिय बना सकता है : मंत्री काश्यप

भोपाल एमएसएमई मंत्री  चेतन्य कुमार काश्यप ने कहा है कि जैन दर्शन, वैश्विक दर्शन है…

2 hours ago
अब प्रत्येक गुम इंसान प्रकरण में अनिवार्य रूप से दर्ज होगी एफआईआर

अब प्रत्येक गुम इंसान प्रकरण में अनिवार्य रूप से दर्ज होगी एफआईआर

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस ने गुमशुदा व्यक्तियों की शीघ्र खोज एवं उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की…

2 hours ago
बस्तर के रघुचंद कर्रे का बिजली बिल हुआ शून्य-पीएम सूर्य घर योजना से

बस्तर के रघुचंद कर्रे का बिजली बिल हुआ शून्य-पीएम सूर्य घर योजना से

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका…

2 hours ago
मध्यप्रदेश पुलिस की नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान से पहले प्रदेशभर में बड़ी कार्रवाई

मध्यप्रदेश पुलिस की नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान से पहले प्रदेशभर में बड़ी कार्रवाई

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा आगामी 15 जुलाई से प्रारंभ होने वाले राज्यव्यापी नशामुक्ति जन-जागरूकता अभियान…

2 hours ago