CG : खादी वस्त्र ही नहीं, विचारधारा भी है- मनोज कुमार

ग्रामोद्योग विकास योजना अंतर्गत 580 हितग्राहियों को बांटे गए टूलकिट
गोविंदपुर के खेल मैदान में जुटे प्रदेशभर के हितग्राही

उत्तर बस्तर कांकेर, खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय भारत सरकार के अधीन कार्यरत विभाग के अध्यक्ष मनोज कुमार आज कांकेर के गोविंदपुर स्थित खेल मैदान पहंुचे जहां पर उन्होंने ग्रामोद्योग विकास योजना अतंर्गत प्रदेशभर से आए 580 हितग्राहियों को विभिन्न गतिविधियों जैसे-कुम्हारी, दोना-पत्तल निर्माण, फुटवियर निर्माण, मधुमक्खी पालन, इमली प्रसंस्करण, प्लंबर जैसी विभिन्न सृजनात्मक कार्यों से संबंधित मशीनों एवं टूलकिट का वितरण किया। इस अवसर पर हितग्राहियों को संबोधित करते हुए अध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि खादी वस्त्र ही नहीं, यह एक विचारधारा भी है। 


आज दोपहर गोविंदपुर के खेल मैदान में आयोजित टूलकिट वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हर हाथों को हुनर दिलाने, उन्हंे कुशल बनाने के उद््देश्य से ग्रामीण विकास और उत्थान पर सतत कार्य कर रहे हैं। उनके विजन-2047 में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प तभी पूरा हो सकता है, जब प्रत्येक व्यक्ति हर दृष्टिकोण से आत्मनिर्भर बनंे। अध्यक्ष कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री की मंशा को पूर्ण करने प्रदेश की साय सरकार लगातार कार्य कर रही है।

प्रदेश सशक्त होगा तो देश भी सशक्त होगा और इसमें खादी ग्रामोद्योग विभाग सहित प्रत्येक नागरिक की भूमिका होनी चाहिए। उन्होेंने स्वदेशी उत्पाद अपनाने पर जोर देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा ग्रामोत्थान की संकल्पना इस बात से पता चलता है कि विभाग द्वारा 90 प्रतिशत तक की अनुदान राशि का प्रावधान किया गया है।मनोज कुमार ने सभी हितग्राहियों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कौशल उन्नयन के लिए प्रशिक्षण प्राप्त करने, आधुनिक टूलकिट का सदुपयोग करने और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने की बात कही। 


    इसके पहले छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग के अध्यक्ष राकेश पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश को दशा और दिशा देने की शुरूआत ग्राम विकास से कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ सहित जम्मू-कश्मीर, गुजरात, मणिपुर, सिक्किम, असम सहित दक्षिण भारत के अनेक राज्यों में खादी ग्रामोद्योग एवं कुटीर उद्योगों के विकास के लिए केन्द्र शासन द्वारा सृजनात्मक गतिविधियां एवं योजनाएं संचालित की जा रही हैं। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष कुमार एवं प्रदेश के अध्यक्ष पाण्डेय ने मंच से स्व-सहायता समूहों के सदस्यों को प्रतीकात्मक रूप से टूलकिट एवं मशीनों का वितरण किया। इस अवसर पर विभाग के यशपाल, डॉ. कुलदीप वर्मा सहित अधिकारी-कर्मचारीकण उपस्थित थे। 

kgnews

Recent Posts

CG : राज्यपाल डेका से संतों ने की मुलाकात …

CG : राज्यपाल डेका से संतों ने की मुलाकात …

रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज लोक भवन में जैन मुनि राष्ट्र संत डॉ. मणिभद्र…

10 minutes ago
CG : ससुराल वालों को हत्या की नियत से पीट रहा था दामाद, डायल 112 की सतर्कता से बड़ी अनहोनी टली …

CG : ससुराल वालों को हत्या की नियत से पीट रहा था दामाद, डायल 112 की सतर्कता से बड़ी अनहोनी टली …

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ सरकार की संवेदनशील पहल डायल 112 पुलिस टीम का लाभ अब जिलेवासियों को…

20 minutes ago
छत्तीसगढ़ में 17 न्यायिक अधिकारियों के तबादले, अजय सिंह राजपूत बने NIA कोर्ट के स्पेशल जज

छत्तीसगढ़ में 17 न्यायिक अधिकारियों के तबादले, अजय सिंह राजपूत बने NIA कोर्ट के स्पेशल जज

रायपुर  छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट प्रशासन ने राज्य की उच्च न्यायिक सेवा संवर्ग में एक बड़ा फेरबदल…

27 minutes ago
CG : धमतरी एसपी ने कई पुलिसकर्मियों का किया ट्रांसफर …

CG : धमतरी एसपी ने कई पुलिसकर्मियों का किया ट्रांसफर …

धमतरी। पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। प्रशासनिक कसावट लाने के लिए निरीक्षक,…

32 minutes ago
CG : CGPSC 12 जुलाई को लेगी SI प्रारंभिक परीक्षा …

CG : CGPSC 12 जुलाई को लेगी SI प्रारंभिक परीक्षा …

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की सूबेदार, उप निरीक्षक कैडर और प्लाटून कमांडर (प्रारंभिक)…

37 minutes ago
बिलासपुर जोन की 5 ट्रेनें 20 से 40 दिन तक रद्द, झारखंड-बिहार समेत 4 राज्यों के यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

बिलासपुर जोन की 5 ट्रेनें 20 से 40 दिन तक रद्द, झारखंड-बिहार समेत 4 राज्यों के यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

बिलासपुर दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में ट्रैक की मरम्मत और सुरक्षा से जुड़े…

38 minutes ago