CG : खुले में मांस-मछली बेचने और गंदगी फैलाने वालों से निगम ने वसूला जुर्माना …
भिलाईनगर । नगर पालिक निगम भिलाई के जोन-2 वैशाली नगर क्षेत्रांतर्गत स्वच्छता व्यवस्था को दुरुस्त करने और शहर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए निगम प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा विभिन्न वार्डों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खुले में मांस, मछली का विक्रय करने वाले और दुकानों के आसपास गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों के खिलाफ सख्त चालानी कार्रवाई करते हुए अर्थदंड (जुर्माना) लगाया गया।
जोन-2 के अंतर्गत आने वाले विभिन्न वार्डों में की गई इस कार्रवाई के तहत कुल 2,150 रुपये (इक्कीस सौ पचास रुपये मात्र) का जुर्माना वसूला गया। वार्ड 27 से इन्दू देवी सब्जी दुकान (गंदगी फैलाने पर) 300 रुपए, वार्ड 28 से सानिया गंदगी फैलाने पर 50 रुपए, वार्ड 29 से अभय सिंह गंदगी फैलाने पर 100 रुपए, वार्ड 30 लोकराम से गंदगी फैलाने पर 100 रुपए, वार्ड 31 कविता अहिर गंदगी फैलाने पर 100 रुपए, वार्ड 32 परस राम मटन दुकान (गंदगी फैलाने पर) 500रुपए, वार्ड 33 मो. शरीफ मटन दुकान (गंदगी फैलाने पर) 500 रुपए एवं वार्ड 34 मो. सलमान मटन दुकान (गंदगी फैलाने पर) 500 रुपए का जुर्माना लगाया गया। इस तरह कुल 2150 रुपए का जुर्माना लगाया गया है ।
निगम आयुक्त ने सभी व्यापारियों और नागरिकों से अपील की है कि वे अपने दुकानों और घरों के आसपास स्वच्छता बनाए रखें। मटन, चिकन या मछली विक्रेताओं को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे नियमों के दायरे में रहकर ही व्यापार करें और कचरे का निपटान सही तरीके से करें, अन्यथा आगे भी इस तरह की दंडात्मक कार्रवाई जारी रहेगी।
इंदौर इंदौर में मेट्रो के अंडरग्राउंड रूट का काम अब तेजी पकड़ने जा रहा है.…
इंदौर इंदौर में हनी ट्रैप कहे जा रहे ब्लैकमेलिंग मामले में बड़ा एक्शन लेते हुए…
रायपुर : एक खाद दुकान का लाइसेंस निलंबित, कई विक्रेताओं को नोटिस मेसर्स लक्ष्मी ट्रेडर्स…
भोपाल मध्यप्रदेश के चर्चित मॉडल ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में सुप्रीम कोर्ट…
रायपुर : समाधान शिविर कुटरु में उमड़ा जनसैलाब- तपती धूप में भी दिखा शासकीय योजनाओं…
रायपुर : सड़क दुर्घटनाएं नहीं हों, इसके लिए हर जरूरी कदम उठाएं : मुख्य सचिव…